Latest

वाहन पर अज्ञात युवकों ने बरसाये पत्थर , 40 फिट नीचे गिरा वाहन

जबलपुर नगर संवाददाता। बीती रात पनागर थाने के अंतर्गत नये वॉयपास के पास कुछ शरारती तत्वों द्वारा एक वाहन के ऊपर पत्थर फेंके गये जिससे चालक अपना संतुलन खो बैठा और वाहन लहराते हुये नये पुल के 40 फिट नीचे गहरी खाई में गिर गया इस दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में सवार बाप-बेटे दोनों को चोटें आई। वहीं पिकअप वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 की मदद से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुये फारूख खान एवं फरीद खान को उपचार के लिये मेडिकल रवाना किया गया है।पनागर पुलिस द्वारा दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Back to top button