Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल आईसीयू में, कोरोना पॉजिटिव निकले थे

नई दिल्ली। बीते दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल को गुरुग्राम के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। पटेल के परिवार ने रविवार को बताया कि उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बता दें कि पटेल अक्तूबर की शुरुआत में कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। 71 वर्षीय अहमद पटेल ने एक अक्तूबर को ट्विटर पर बताया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कुछ दिन पहले ही उन्होंने संसद के मानसून सत्र में हिस्सा लिया था।  रविवार को अहमद पटेल के बेटे फैजल ने एक ट्वीट में लिखा, ‘ वह (अहमद पटेल) कुछ सप्ताह पहले कोविड-19 से संक्रमित हुए थे। अब उन्हें आगे के इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की देख-रेख में हैं।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम