
जबलपुर, आशीष शुक्ला, जबलपुर में बीते 24 घण्टे में कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आई है जबलपुर के लिए त्यौहार के वक्त यह अच्छी खबर है।
कोरोना से स्वस्थ होने पर रविवार 15 नवम्बर को 24 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 955 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 29 नये मरीज सामने आये हैं। आज डिस्चार्ज हुये 24 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 556 हो गई है।
रिकवरी रेट कम होकर 93.83 प्रतिशत हो गया है। कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 29 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार 381 हो गई है।
बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 213 ही है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 612 हो गये हैं। आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 140 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।








