अजब गजब

वमीरामा के पादने से मर जाते है आस पास के मच्छर

वेब डेस्क। विचित्र दावे करने वाले लोगों की दुनिया में कोई कमी नहीं है। एक ऐसा ही शख्स है युगांडा का, जिसने दावा किया है कि उसके पेट में ऐसी ‘जहरीली गैस’ बनती है कि उससे आसपास के सारे मच्छर मर जाते हैं। शख्स का दावा है कि उसकी ये ‘जहरीली गैस’ छह मीटर दूर तक के मच्छरों को भी मार गिराती है।
images 37
ऐसा अजीबोगरीब दावा करने वाले शख्स का नाम ‘जो वमीरामा’ है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि मच्छरों को मारने की दवा बनाने वाली एक कंपनी ने इस शख्स को हायर (काम पर रखना) भी कर लिया है। कंपनी का कहना है कि वो शख्स की ‘जहरीली गैस’ से मच्छरों को मार गिराने वाली कारगर दवाई बनाएंगे।
अब ये सवाल उठता है कि क्या इस शख्स की ‘जहरीली गैस’ इंसानों पर भी असर करती है? तो इसका जवाब है ना। कंपाला के रहने वाले 48 वर्षीय जो वमीरामा ने यह आश्वस्त किया है कि उनकी ‘जहरीली गैस’ केवल कीड़ों के लिए हानिकारक है।

इस अजीबोगरीब शख्स का कहना है कि उसके गांव में किसी को भी मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी नहीं है। एक स्थानीय नाई जेम्स योवरी ने बताया कि जो वमीरामा पूरे शहर में उस व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं जो मच्छरों को मार सकते हैं। जब जो हमारे आसपास होते हैं तो हम सभी जानते हैं कि मच्छर वहां से गायब हो जाएंगे।

जो कहते हैं, ‘मैं आम लोगों की तरह ही खाना खाता हूं, जैसा सभी खाते हैं और रोज नहाता हूं। इसके अलावा मेरे पेट की ‘गैस’ भी आम लोगों की तरह ही है। बस यह छोटे कीड़ों के लिए खतरनाक है, खासकर मच्छरों के लिए। इसी ‘गैस’ की वजह से मेरे आसपास मच्छर या मक्खी भटकते भी नहीं।’

Leave a Reply

Back to top button