Site icon Yashbharat.com

वमकर्मियों की हड़ताल, जंगल और वन्यप्राणियों की सुरक्षा अब पुलिस के जिम्मे

images 92 1

वेब डेस्क। वनकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद जंगल व वन्यप्राणियों को खतरा बढ़ता देख वन विभाग ने पुलिस और होमगार्ड जवानों की मदद लेने का फैसला लिया है। शुक्रवार शाम को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एपीसीसीएफ) संरक्षण मप्र बीके मिश्रा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

इसमें सीसीएफ, सीएफ, डीएफओ व टाइगर रिजर्व के डायरेक्टरों से कहा गया है कि वन कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में जंगल की सुरक्षा के लिए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर पुलिस और होमगार्ड जवानों की मदद लें। एपीसीसीएफ संरक्षण ने आदेश में कहा कि किसी भी हालत में जंगल की कटाई न हो, वन्यप्राणियों को नुकसान न पहुंचे।

क्षेत्रों में अवैध खनन जैसी स्थिति न बने, इसके लिए बैरियर, नर्सरी, प्लांटेशन और समितियों में काम करने वाले चौकीदारों से गश्ती कराई जाए। एपीसीसीएफ ने आदेश में दूसरे विभागों के कर्मचारियों से भी जंगल की गश्त कराने को कहा है। बता दें कि 24 मई से वन कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। कर्मचारी जिला मुख्यालयों पर हड़ताल कर रहे हैं। इसके कारण जंगल की सुरक्षा चरमरा गई है। अवैध कटाई से लेकर बाघ समेत दूसरे वन्यजीवों की सुरक्षा खतरे में हैं।

Exit mobile version