Thursday, May 21, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

लो मैं आ गई : लॉकडाउन तक अधिकारी अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती, जानिए क्‍यों

भोपाल । शिवराज सरकार ने नया फरमान जारी किया है कि, अब मध्य प्रदेश में लॉकडाउन तक अधिकारी अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती(बीकन लाइट) लगा सकेंगे। लॉक डाउन से उत्पन्न परिस्थितियों के चलते सरकार ने यह फरमान जारी किया है। अब कमिश्नर-कलेक्टर से लेकर तहसीलदार अपनी गाडिय़़ों पर बीकन लाइट लगा सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन की अवधि तक प्रदेश में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लाल बत्ती लगाने की अनुमति दी गयी है। कलेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ पेट्रोल पेट्रोलिंग पर रहेंगे, लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लाल बत्ती लगाने की अनुमति दी गई है, ताकि किसी भी तरह से कोई परेशानी ना हो।

तब पीएम ने हटाई थी बत्ती
पीएम नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों की गाड़ी से बत्ती हटाने के दिए थे।आदेश के बाद से ही सारे अधिकारियों और मंत्रियों की गाड़ी से बत्ती हटा दी गई थीं। अब लॉकडाउन के चलते चलते प्रशासन की तरफ से बत्ती लगाने का आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि सिर्फ लॉकडाउन की अवधि तक ही बीकन लाइट लगाने की अनुमति दी गयी है। कमिश्नर कलेक्टर गाडिय़ों में बत्ती लगा सकेंगे जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और पुलिस अधिकारियों को भी पेट्रोलिंग में मदद मिल सके।

रेेस्ट हाउस में रहना पड़ रहा है अफसरों को
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कलेक्टर डीआईजी सहित पुलिस अधिकारी अपने घर में नहीं जा रहे हैं ताकि यह संक्रमण के परिवार तक ना पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से अधिकारी घर से दूर गेस्ट हाउस में ही रुक रहे हैं। कलेक्टर तरुण पिथोड़े, डीआईजी इरशाद वली,एसपी हेडक्वार्टर धर्मवीर सिंह,एडिशनल एसपी संदेश जैन गेस्ट हाउस में ही रुक रहे है। चारों अधिकारी चार इमली स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में रुके हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम