katniमध्यप्रदेश

लॉकडाउन में कटनी के लिए राहत की खबर, 76 सेम्पल में से सिर्फ एक कोरोना पॉजिटिव, 75 नेगेटिव

कटनी। आईसीएमआर जबलपुर से कई दिनों बाद कटनी के लिए राहत की खबर आई है। लॉकडाउन के दूसरे दिन आज शाम जांच के लिए भेजे गए 76 सेम्पल में से 75 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव होने की पुष्टि हुई है।

जबकि मदन मोहन चौबे वार्ड निवासी 35 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। बताया जाता है कि यह 76 सेम्पल रविवार को भेजे गए थे जबकि कल सोमवार को जबलपुर भेजे गए 76 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है।

Back to top button