Thursday, April 30, 2026
Latest:
Latest

लॉकडाउन के बाद फिट रहने को आईटीबीपी-बीएसएफ ने शुरू किया ‘तोंद रहित-2020’ मिशन

चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की निगरानी की जिम्मेदारी संभालने वाले भारत-तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) ने पहली बार अपने अधिकारियों और उनके जीवनसाथी के लिए ‘दंपती तंदुरुस्ती पाठ्यक्रम’ शुरू करने का फैसला किया है।

बल की यह पहल देशभर में फैले अपने परिसरों में तंदुरुस्ती केंद्रित अवसंरचना स्थापित करने की अनूठी परियोजना का हिस्सा है।

यह पहल आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल की सोच का नतीजा है और इसी का अनुकरण सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भी कर रहा है।

जिसके ढाई लाख जवानों के पास पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती सीमा की सुरक्षा का दायित्व है और इस समय देसवाल ही बीएसएफ का भी नेतृत्व कर रहे हैं।

images 31
दोनों बल ‘तोंद रहित-2020’ मिशन के लिए भी काम कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बल के अधिकारियों और जवानों में मोटापे की समस्या नहीं हो क्योंकि अर्धसैनिक बल की लड़ाकू क्षमता के लिए यह महत्वपूर्ण है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम