मध्यप्रदेश

लाशों पर राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है कांग्रेस- शिवराज

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान आंदोलन की आहट के बीच सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. किसान आंदोलन के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम शिवराज ने कहा है कि कांग्रेस लाशों पर रोटियां सेंकना चाहती है और मध्य प्रदेश को रक्तरंजित करना चाहती है.
सीएम शिवराज के मुताबिक मध्य प्रदेश जो शांति का टापू है कांग्रेस उसे हिंसा के क्षेत्र में बदलने पर आमादा है. सीएम ने कहा है कि जितना काम मध्य प्रदेश की सरकार ने किसानों के लिए किया है उतना किसी और प्रदेश की सरकार ने कभी नहीं किया.

बता दें कि प्रदेशभर में एक जून हो प्रस्तावित किसान आंदोलन में हिंसा होने का इनपुट भी इंटेलीजेंस को मिला है. इंटेलीजेंस आईजी मकरंद देउस्कर का कहना है कि किसान आंदोलन करने वाले सभी संगठन शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की बात कहते हैं, लेकिन आंदोलन के समय जमीनीं हकीकत दूसरी रहती है. इसलिए पुलिस मुख्यालय ने अपने स्तर पर तैयारियां करने के साथ जिलों के एसपी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं.

Leave a Reply

Back to top button