लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने किया कटनी का जिक्र

नई दिल्लीः देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिंरगा फहराया। लाल किले की प्राचीर से पांचवीं बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देश की रक्षा के लिए सरहद पर दिन-रात डटे रहने वाले सेना के जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा और सेवा करने के लिए आपका धन्यवाद। उन्होंने कहा कि सर्जिकल सट्राइक सेना के संकल्प से ही संभव हुआ। आज देश की सेना चलती है तो दुश्मनों के दांत खट्टे हो जाते हैं। भारत की बेटियों को सलाम करते हुए मोदी ने कहा कि देश के कई राज्यों की बेटियों ने सात समंदर को पार किया और सभी को तिरंगे से रंग दिया।
पीएम ने लालकिले की प्राचीर से देश मे महिलाओं के साथ ज्यादती की घटना का जिक्र करते हुए। कटनी में पांच दिन में बालिका से दुर्व्यवहार करने वाले को फांसी की सजा का जिक्र करते इस फैसले को देश का ऐतिहासिक फैसला बताया।
लाल किले की प्राचीर से LIVE अपडेट्स
- त्रिपुरा और मेघालय AFSPA से मुक्त हुए।
- कांग्रेस पर साधा निशाना, कुछ लोग तीन तलाक बिल पास नहीं करने दे रहे।
- 25 सितंबर को प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान का शुभारंभ होगा
- 10 करोड़ परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा
- स्वच्छता अभियान से 3 लाख गरीब बच्चे मरने से बचे।
- देश में नए एम्स और आईआईटी खुल रहे हैं।
- सभी जीएसटी चाहते थे, लेकिन लागू नहीं कर पाए थे।
- हम कड़े फैसले लेने से कभी पीछे नहीं हटते।
- संसद का सत्र सामाजिक न्याय को समर्पित रहा।
- ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया।
- भारी वर्षा के कारण जिन लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा, उनके साथ पूरा देश खडा़ है।
- भारत को आत्मनिर्भर बनाना और दुनिया में उसकी साख बढ़ा।

इससे पहले मोदी ने राजघाट पर महात्म गांधी को श्रद्धांजलि दी। लाल किले पर पहुंचने पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम मोदी का स्वागत किया। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पीएम मोदी का देशवासियों के नाम लाल किले से यह आखिरी संबोधन है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा समेत कई हस्तियां लालकिले पर मौजूद हैं। इस बार सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा पर पैनी नजर रखी जा रही है। मोदी ने देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज देशवासियों को शुभाकनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं! जय हिंद!’








