Friday, May 22, 2026
Latest:
katni

लाडो की आनी थी बारात, पहुंच गई पुलिस-बरही थाना क्षेत्र के बुजबुजा का मामला

बरही। नाबालिग लड़की की शादी की तैयारी में पूरा परिवार व नात-रिश्तेदार जुटे हुए थे। 29 अप्रैल को बारात लगने वाली थी।

पंडाल सज गया था, पकवान की व्यवस्था की जा रही थी, बारात आने से पहले ही बीती शाम पुलिस की दस्तक से हड़कंप मच गया, फिर होना क्या था, पुलिस ने नाबालिगा के परिजनों को समझाइश दी। दूल्हा व उसके परिजनों को सूचित किया गया कि बारात लेकर आए तो, दुल्हन तो नहीं मिल पाएगी, जेल की हवा खानी पड़ेगी। सारी तैयारी धरी की धरी रह गई।

यह वाक्या बीती शाम बरही थानाक्षेत्र के ग्राम बुजबुजा का है। नाबालिग लड़की की शादी होने की जानकारी मिलते ही टीआई रावेंद्र द्विवेदी के निर्देश पर एएसआई विजय मिश्रा पुलिस अमले के साथ बुजबुजा पहुंच गए, जहां बालगोविंद पिता लालवा कोरी अपनी 16 साल 4 माह की लाडो का विवाह ग्राम बगैहा निवासी राजेश पिता रोहन कोरी से करने की तैयारी में था।

पुलिस के समझाइस के बाद विवाह समारोह की तैयारी धरी की धरी रह गई। गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा कम उम्र के बच्चो का विवाह नही करने के लिए समय.समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता हैए बावजूद इसके लोग सबब नही ले रहे है। बरही पुलिस की सतर्कता से सोमवार को एक नाबालिग का विवाह होने से बच गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply