लद्दाख में लापता हुए जयपुर के छह डाॅक्टर सुरक्षित मिले
न्यूज डेसक्। ये सभी डॉक्टर 14 सितंबर को लेह के टूर के लिए निकले थे। फिलहाल सभी सेना के संरक्षण में हैं।
जयपुर। जम्मू-कश्मीर के लेह लद्दाख क्षेत्र में हुई बर्फबारी में जयपुर के 6 डाॅक्टर फंस गए थे। हालांकि डाॅक्टरों से सम्पर्क हो गया है और वे सभी सुरक्षित हैं।
जयपुर से ये सभी डॉक्टर 14 सितंबर को एसयूवी लेकर लेह लद्दाख के टूर के लिए निकले थे। इसी दौरान भारी बर्फबारी के चलते वहां फंस गए। 21 सितंबर तक उनके परिजनों से बात हो रही थी, लेकिन शुक्रवार के बाद सभी का संपर्क टूट गया। सोमवार रात को इन सभी डॉक्टरों के सकुशल होने की सूचना मिली।
बताया जा रहा है कि सभी सेना के सरंक्षण में है। जयपुर से लेह लद्दाख गए एक डॉक्टर प्रदीप चैधरी की पत्नी प्रमिला ने सभी के सुरक्षित होने की पुष्टि की है। जयपुर से लेह-लद्दाख गए डॉक्टरों में प्रदीप चैधरी ,नीरज यादव, क्षितिज भारद्वाज, साहिल तिवारी ,विश्वास ओला और अभिषेक भारती शामिल हैं।

