लजीज लिट्टी-चोखा खिलाता है यह शख्स, सोशल मीडिया हुआ टेस्ट का दीवाना, जोमैटो ने ऐसे की मदद

सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाली कहानियों की कमी नहीं है, जहां लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किसी जरूरतमंद की मदद के वास्ते भी करते रहते हैं। इसी क्रम में मुंबई में लिट्टी-चोखा बेचने वाला एक शख्स आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वजह यह है कि न सिर्फ वह बेहतर लिट्टी-चोखा बनाता है, बल्कि उसकी मदद के लिए अब खुद जोमैटो आ गया है।
This guy is Yogesh. He is selling best Litti-Chokha in the town (Near Versova beach, Mumbai) and Just for 20 rupees per plate (Which includes, 2 littis dipped into butter, delicious chokha, chatni and salad). He is trying to sell his delicious litti on @zomatoin but he is not 1/n pic.twitter.com/Zw407sjBM0
— Priyanshu Dwivediᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠ (@khaalipeeli) March 16, 2021
दरअसल, एक ट्विटर यूजर प्रियांशु द्विवेदी ने मुंबई के वर्सोवा बीच के पास लिट्टी-चोखा बेच रहे एक शख्स को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। प्रियांशु के मुताबिक, लिट्टी-चोखा बेचने वाले इस शख्स का नाम योगेश है और वह महज 20 रुपए में काफी लजीज लिट्टी-चोखा बेचता है। हालांकि, कम आमदनी और वित्तीय संकट की वजह से योगेश अपनी दुकान बंद करने की सोच रहा है।
प्रियांशु ने अपने पोस्ट में जोमैटो को टैग किया है और फुड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर उसके दुकान को रजिस्टर करने की गुहार लगाई है। इतना ही नहीं, उन्होंने जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल से भी योगेश की मदद करने की अपील की है।
प्रियांसु ने यह पोस्ट 16 मार्च को किया था, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो चुका है। इस पोस्ट पर न सिर्फ दो हजार लाइक्स हैं, बल्कि अब यह जोमैटो तक पहुंच गया है। जोमैटो ने इस पोस्ट को शेयर जवाब दिया है और योगेशी की मदद का भरोसा दिलाया है।
जोमैटो ने ट्वीट किया, ‘अगर संभव हो तो कृपया उनका कॉन्टेक्ट नंबर प्राइवेट मैसेज में उपलब्ध कराएं ताकि हमारी टीम उन तक जल्द पहुंच सके और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करेगी।’
प्रियांशु ने इस खबर को अपने फॉलोअर्स के साथ साझा किया है कि जोमैटो कंपनी योगेश की लिट्टी-चोखा की दुकान को अपनी लिस्ट में शामिल करने जा रही है। इतना ही नहीं, प्रियांशु ने सोशल मीडिया यूजर्स से योगेश की दुकान को स्थापित करने में मदद की भी अपील की है। प्रियांशु की इस पहल की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। कई लोगों ने कहा है कि वह योगेश की दुकान की लिट्टी-चोखा खाना पसंद करेंगे।








