Monday, May 25, 2026
Latest:
FEATUREDउत्तरप्रदेश

लखीमपुर खीरी में ट्रक से भिड़ी वैन, 12 की मौत

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में अभी लोग कुशीनगर हादसे को भूले भी नहीं हैं और इस बीच एक और भीषण दुर्घटना हो गई। यह हादसा लखीमपुर खीरी में हुआ है जहां सड़क किनार खड़े एक ट्रक से वैन टकरा गई जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है वहीं 17 अन्य घायल हो गए। हादसे में मरने वालों में कई महिलाएं भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना लखीमपुर खीरी के उचौलिया चौकी की है। वैन शाहजहांपुर से सवारियों को लेकर सीतापुर जा रही थी तभी हाईवे पर किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। तेज रफ्तार में होने के कारण मैजिक के ट्रक से टकराते ही उसके परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार 12 यात्रियों की मौत हो गई वहीं अन्य घायल हो गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply