Latest

लखनऊ के T S Mishra Hospital में हंगामा, मरीज के परिजनों से मारपीट करते डॉक्टरों का वीडियो वायरल

लखनऊ: लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के नादरगंज अमौसी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित टीएस मिश्रा अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीजों के परिजनों से मारपीट की. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

परिजनों ने डॉक्टर पर मारपीट के साथ गंभीर आरोप भी लगाए है. वहीं डॉक्टरों ने मारपीट से इंनकार किया है.

परिजनो ने बताया, तीन दिन पहले एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद टीएस मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराया था. लेकिन भर्ती होने के बाद से पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीज की हालत के बार में कोई जानकारी नहीं दी।

https://twitter.com/hashtag/TSMishraHospital?src=hashtag_click

इसको लेकर परिजनों और मेडिकल स्टॉफ में तू तू मै मै हो गई. जानकारी के अनुसार, अस्पताल के सीएमएस डॉ सुधांशु तिवारी को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रंबंन्ध उन्हें गुमराह कर रहा है।

https://twitter.com/hashtag/VideoViral?src=hashtag_click

परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप लगाया कि मरीज के हालत पूछने पर डॉक्टरों ने उनके साथ मारपीट की. अस्पताल परिसर में मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

Back to top button