लखनऊ के होटल में लगी भीषण आग, 5 घायल
लखनऊ। राजधानी के चारबाग में स्थित SSJ इंटरनेशनल, विराट होटल में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की इसकी चपेट में पूरी होटल आ गई। इस हादसे में एक बच्ची समेत 5 लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को इलाज केलिए शिप्स और सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी और हादसे के वक्त होटल की ऊपरी मंजिलों में कई लोग फंसे हुए थे।

