मध्यप्रदेश

लंबे वक्त के बाद जबलपुर के लिए आई Good News, देर रात आई 135 रिपोर्ट निगेटिव

जबलपुर, (आशीष शुक्ला)। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर बीते करीब तीन माह से कोविड से दो दो हाथ करने में लगा है।

कोरोना वारियर्स भी अपनी जिम्मेदारी बखुबी निभा रहे हैं यह कहना अतिश्योक्ति नहीं कि सभी के हौसले और जज्बे से ही आज का दिन ऐसा भी बीता जब 135 कोरोना सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई।

देर शाम आईसीएमआर से मिली सभी रिपोर्ट के निगेटिव आने से जबलपुर ने राहत की सांस ली है।

सभी को उम्मीद है कि जल्द ही जबलपुर अपने हौसले से कोरोना को पस्त करके ही दम लेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम