Bihar Budget 2023-24 News in Hindi: बिहार में महागठबंधन सरकार ने 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की थी। आज बजट में युवाओं को प्राथमिकता दी गई है। रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में बहाली की बजट में घोषणा की गई है।
बिहार विधानसभा में आज साल 2023-24 का बजट पेश किया गया। बिहार के वित्तमंत्री विजय चौधरी ने बजट पेश किया, बजट 2023 में युवाओं के लिए एक से बढ़कर एक सौगात है। बजट पेश करने के दौरान जो शुरुआती बिंदू सामने आए हैं, उसके तहत पुलिसकर्मियों और शिक्षकों की बहाली की बात कही गई है। करीब 75 हजार पदों पर पुलिसकर्मियों की बहाली का बजट पेश किया गया है। साथ ही स्कूलों में करीब 42 हजार पदों पर शिक्षकों की बहाली होगी।
बता दें कि बजट के शुरुआती घोषणाओं में ही युवाओं के लिए खुशखबरी की बात सामने आई। वैसे कुछ दिन पहले पुलिस दिवस के अवसर पर सीएम ने इसके संकेत भी दिए थे। उन्होंने कहा था कि बिहार में पुलिस विभाग में संख्या बढ़ाने की जरूरत है। इसी के मद्देनजर आज बजट पेश करने के दौरान करीब 75 हजार पदों पर पुलिसकर्मियों की बहाली का तोफहा युवाओं को दिया गया है। रोजगार और नौकरी बिहार का बड़ा मुद्दा रहा है और नई सरकार बनने के बाद भारी संख्या में बहाली निकालने की बात कही गई थी। बजट में पुलिसकर्मियों की बहाली की घोषणा से रोजगार उपलब्ध कराने की कवायद शुरू होती दिख रही है।
शिक्षक बहाली की घोषणा…
पुलिसकर्मियों की बहाली के साथ ही बजट में शिक्षकों की बहाली की भी स्वीकृति दी गई है। विजय चौधरी ने बजट पेश करने के दौरान कहा, सरकार 42 हजार शिक्षकों की भर्ती करेगी। इसमें प्राइमरी स्कूलों में प्रधान शिक्षकों के करीब 40,546 पदों का सृजन किया जाएगा। इस तरह से देखा जाए तो युवाओं को 10 लाख नौकरी देने के वादे पर बजट में अमल करने का प्रयास किया गया है। बजट में युवाओं को प्राथमिकता दी गई है। सूबे में 32 प्रतिशत युवा शक्ति है, सरकार ने बजट में इन युवाओं के विभिन्न प्रकार से रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा रखा है।
वित्त मंत्री ने कहा कि अलग-अलग विभागों में बहाली प्रक्रिया पूरी कर नौकरी दी जाएगी। पुलिस विभाग में 75 हजार 543 पदों और स्कूलों में 40 हजार 506 प्रधान शिक्षकों की बहाली की जाएगी। वहीं, इंजीनियरिंग कॉलेज में 522 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही रोजगार के कई अन्य योजनाओं को पूरा किया जाएगा। वहीं, बजट में महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। यूपीएससी और बीपीएससी की तैयारी के लिए महिलाओं को एक लाख और 50 हजार रुपये देने का प्रावधान किया गया है। वहीं, तलाकशुदा महिलाओं को राज्य सरकार 25 हजार रुपये देगी।
इन मदों में खर्च होगी इतनी राशि…
- संस्कृत शिक्षकों के लिए 7वें वेतनमान की घोषणा
- मदरसा के पुर्ननिर्माण के लिए 40 करोड़ का प्रावधान
- PMCH के लिए 5 हजार 540 करोड़ का प्रावधान
- 243 विधानसभा में स्वास्थय केंद्र के लिए 1754 करोड़
- 21 सदर अस्पतालों को मॉडल हॉस्पिटल बनाया जाएगा
- पुलिस भवन के निर्माण के लिए 315.63 करोड़ का प्रावधान
- थाने में सीसीटीवी लगाने के लिए 155 करोड़ का प्रावधान
- पशुपालकों के लिए 525.38 करोड़ का प्रावधान
- बिहार में चौथे कृषि रोड मैप का काम जारी
- सोलर लाइट के लिए 392 करोड़ का प्रावधान
बिहार में होगी बंपर बहाली…
- BPSC में 49000 युवाओं की बहाली
- BSSC में 2900 युवाओं को नौकरी
- BTSC में 12000 युवाओं की बहाली
- बिहार पुलिस में 75543 युवाओं की बहाली
नारी शक्ति योजना के लिए 60 करोड़ का प्रावधान…
- बिहार में आईटीआई की गुणवत्ता बढ़ाई जा रही
- रोजगार के लिए युवाओं को किया जा रहा ट्रेंड
- नौकरी के अलावा रोजगार देने की भी योजना
- ई-रिक्शा और एम्बुलेंस पर अनुदान की घोषणा
- स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक करोड़ महिलाएं
- नारी शक्ति योजना के लिए 60 करोड़ का प्रावधान
- बालिका पोशाक के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
- बालिका साइकिल योजना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान
- कन्या उत्थान योजना के लिए 400 करोड़ का प्रावधान
- बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान
-
पूर्वोत्तर में बीजेपी का बड़ा धमाका: मेघालय में क्षेत्रीय दल UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, बदला सियासी गणित -
मीराबाई चानू एशियन गेम्स 2026: 49kg वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल, जानिए क्यों खास है यह जीत -
Bank Strike Alert: अगले हफ्ते लगातार 5 दिन ठप रह सकता है बैंकों में काम, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर -
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर -
DUSU के बाद अब केरल में ABVP का धमाका: SFI के गढ़ ‘त्रिपुनिथुरा संस्कृत कॉलेज’ में दर्ज की ऐतिहासिक जीत -
एशियन गेम्स 2026: शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर वर्ष में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन; मंधाना संग 4000 रन की पार्टनरशिप का विश्व रिकॉर्ड -
Asian Games 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला -
सामुद्रिक शास्त्र: होंठों की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव, जानें आपके होंठ क्या कहते हैं आपके बारे में -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
31 अक्टूबर को गुरु का सिंह राशि में गोचर: इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी तरक्की और आर्थिक मजबूती -
NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी: “प्रकृति संरक्षण भारत की परंपरा, विकसित देशों की तुलना में हमारा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 6 गुना कम” -
NLMC ने की ₹5,000 करोड़ से अधिक की सरकारी संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश, जानें क्या है पूरी योजना -
IIT बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या: परीक्षा में ChatGPT से चीटिंग के आरोप के बाद हॉस्टल में फंदे से लटका, कैंपस में भारी प्रदर्शन -
शिकारियों की खैर नहीं: कर्नाटक के जंगलों में उतरेगी ‘बेल्जियम शेफर्ड’ की ब्रिगेड, 5 टाइगर रिजर्व में संभालेंगी मोर्चा -
भारतीय महिलाएं रसोई में बिताती हैं रोज़ाना 3.5 घंटे: जानिए रसोई के काम में भारत, चीन, अमेरिका और रूस का हैरान करने वाला अंतर -
UNSC में महाशक्तियों की भिड़ंत: रूस और चीन ने अमेरिकी प्रस्ताव पर लगाया डबल वीटो; ईरान पाबंदियों की निगरानी करने वाला UN पैनल ठप -
दिल्ली पुलिस और गुजरात क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: 12 करोड़ की पाकिस्तानी हेरोइन के साथ लॉरेंस-गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार -
iPhone 18 Pro सीरीज की धमाकेदार पहली सेल शुरू: Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें; जानें मॉडल, वेरिएंट और बैंक ऑफर्स -
निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव -
एशियन गेम्स: श्रीचारणी की घातक गेंदबाजी और शैफाली के तूफान में उड़ा जापान; भारत 8 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा
