Sportsखेल

रोहित और विराट के शतक, भारत ने रखा 338 रनों का लक्ष्य

कानपुर। रोहित शर्मा (147) और विराट कोहली (113) के शतकों से भारत रविवार को तीसरे और निर्णायक वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत ने 6 विकेट पर 337 रन बनाए। इस दौरान विराट ने सबसे तेजी से 9000 वनडे रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

टॉस हारने के बाद रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भार को संयमित शुरुआत दिलाई। धवन जब 14 रनों पर थे तब वे साउदी की गेंद पर मिडऑफ पर केन विलियम्सन को आसान कैच दे बैठे। रोहित ने एक छोर संभाले रखते हुए ग्रैंडहोम की गेंद पर 1 रन लेकर फिफ्टी पूरी की। यह अंतरराष्ट्रीय वनडे में उनकी 35वीं फिफ्टी हैं। विराट से उन्हें अच्छा सहयोग मिल रहा था। रोहित ने साउदी की गेंद पर एक रन लेते हुए शतक पूरा किया। यह उनका वनडे में 15वां शतक है।

रोहित ने विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए दोहरी शतकीय भागीदारी की। मिचेल सेंटनर ने रोहित को ‍लांग ऑफ पर साउदी के हाथों झिलवाकर इस भागीदारी को तोड़ा। रोहित ने 138 गेंदों में 18 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 147 रन बनाए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए विराट के साथ 230 रन जोड़े।

  1. विराट ने सेंटनर की गेंद पर एक रन लेते हुए शतक पूरा किया। यह उनका वनडे में 32वां और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां शतक है। उन्होंने इसके लिए 96 गेंदों का सामना किया। हार्दिक पांड्‍या 8 रन बनाकर सेंटनर के शिकार बने। कोहली 113 रन बनाकर टिम साउदी के शिकार बने। उन्होंने 106 गेंदों का सामना कर 9 चौके और 1 छक्का लगाया। महेंद्रसिंह धोनी ने 25 रन बनाए जबकि केदार जाधव 18 रन बनाकर अंतिम गेंद पर आउट हुए। विराट ने जैसे ही 83 रन बनाए थे, वे सबसे तेजी से 9000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। उन्होंने एबी डी’विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा।

दोनों टीमों ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। कुलदीप यादव को घरेलू मैदान पर खेलने का मौका नहीं मिला। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज के साथ आईसीसी रैंकिंग में फिर नंबर वन बनना चाहेगी। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की निगाहें इस सीरीज को जीतकर इतिहास रचने पर रहेगी।

न्यूजीलैंड ने मुंबई में पहले वनडे में 6 विकेट से जीत दर्ज कर भारत को चौंकाया था। विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया ने पुणे में दूसरा वनडे आसानी से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की। पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश पर धमाकेदार जीत के साथ ही आईसीसी रैंकिंग में भारत को शीर्ष स्थान से अपदस्थ कर दिया था। टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीतकर फिर शीर्ष पर पहुंचने का मौका रहेगा।

न्यूजीलैंड इससे पहले भारत में तीन बार सीरीज के निर्णायक मैच खेल चुकी हैं और उसे तीनों बार हार झेलनी पड़ी थी। पिछली बार कानपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे खेला गया था जिसमें रनों का अंबार लगा था। द. अफ्रीका के 303/5 के जवाब में भारत 7 विकेट पर 298 रन बना पाया था।

भारत पिछली बार अपने घर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हारा था। भारत लगातार छह द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीात चुका है और यदि उसने यह सीरीज जीती तो रिकॉर्ड बन जाएगा।

टीमें –

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्रसिंह धोनी, हार्दिक पांड्‍या, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम, हैनरी निकोल्स, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी।

Leave a Reply

Back to top button

Togel Online

Rokokbet

For4d

Rokokbet

Rokokbet

Toto Slot

Rokokbet

Nana4d

Nono4d

Shiowla

Rokokbet

Rokokbet