रोमांचकारी दूसरे सुपर ओवर में पंजाब ने मुंबई को हराया

शारजाह। आईपीएल 2020 में आज रविवार को क्रिकेट फैंस ने हर तरह का रोमांच देखा आज दो मैच हुए दोनो में सुपर ओवर से फैसला हुआ लेकिन इतिहास में दूसरी बार दूसरे मैच पंजाब और मुम्बई के बीच पहला सुपर ओवर भी टाई रहा फिर दूसरे सुपर ओवर में पंजाब ने मुंबई को हरा दिया।
डबल सुपर ओवर में जीती पंजाब:मुंबई के दिए 12 रन के टारगेट को पंजाब ने 4 बॉल में चेज किया, IPL के इतिहास में पहली बार एक दिन में 3 सुपर ओवर हुए

आईपीएल के 13वें सीजन के 36वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने मुंबई इंडियंस (MI) को डबल सुपर ओवर में हराया। इससे पहले दोनों टीम के बीच खेला गया पहला सुपर ओवर भी टाई रहा था। दूसरे सुपर ओवर में मुंबई ने 12 रन का टारगेट दिया, जिसे पंजाब ने 4 बॉल में हासिल किया। पंजाब के लिए क्रिस जॉर्डन और मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सुपर ओवर डाला। आईपीएल में पहली बार एक दिन में तीन सुपर ओवर खेले गए।
पहले सुपर ओवर में पंजाब ने 5 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई भी 5 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और पंजाब के लिए मोहम्मद शमी ने सुपर ओपर डाला।
आईपीएल में दूसरी बार सुपर ओवर भी टाई
आईपीएल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब सुपर ओवर भी टाई रहा है। इससे पहले 2014 मेंकोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मैच और सुपर ओवर दोनों टाई रहे थे।
दूसरे सुपर ओवर में मुंबई के लिए बोल्ट ने ओवर डाला
बॉल | क्या हुआ |
पहली बॉल | गेल ने छक्का लगाया |
दूसरी बॉल | गेल ने 1 रन बनाया |
तीसरी बॉल | मयंक ने चौका लगाया |
चौथी बॉल | मयंक ने चौका लगाया |
दूसरे सुपर ओवर में पंजाब के लिए जॉर्डन ने ओवर डाला
बॉल | क्या हुआ |
पहली बॉल | पोलार्ड ने 1 रन बनाया |
दूसरी बॉल | वाइड का एक रन |
तीसरी बॉल | हार्दिक ने 1 रन बनाया |
चौथी बॉल | पोलार्ड ने चौका लगाया |
पांचवीं बॉल | वाइड का 1 रन |
छठवीं बॉल | 1 रन बना, पंड्या रन आउट |
सातवीं बॉल | कोई रन नहीं बना |
आठवीं बॉल | पोलार्ड ने 2 रन बनाए |
मुंबई के लिए बुमराह ने सुपर ओवर डाला
बॉल | क्या हुआ |
पहली बॉल | राहुल ने 1 रन बनाया |
दूसरी बॉल | पूरन आउट |
तीसरी बॉल | राहुल ने 1 रन बनाया |
चौथी बॉल | हूडा ने 1 रन बनाया |
पांचवीं बॉल | राहुल ने 2 रन बनाए |
छठवीं बॉल | राहुल आउट |
पंजाब के लिए शमी ने सुपर ओवर डाला
बॉल | क्या हुआ |
पहली बॉल | डिकॉक ने 1 रन बनाया |
दूसरी बॉल | रोहित ने 1 रन बनाया |
तीसरी बॉल | डिकॉक ने 1 रन बनाया |
चौथी बॉल | कोई रन नहीं बना |
पांचवीं बॉल | रोहित ने 1 रन बनाया |
छठवीं बॉल | डिकॉक 1 रन बनाकर रन आउट |
आखिरी ओवर में 9 रन नहीं बना सकी पंजाब
मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 177 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में पंजाब ने 6 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा 77 रन की पारी खेली। किंग्स इलेवन को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे, लेकिन मुंबई के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने नहीं बनने दिए।
पंजाब की सधी हुई शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की सधी हुई शुरुआत हुई थी। टीम ने 33 रन पर मयंक अग्रवाल (11) के रूप में पहला विकेट गंवाया था। इसके बाद क्रिस गेल ने 21 बॉल पर 24 रन बनाते हुए ओपनर राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन की पार्टनरशिप की। उनके अलावा निकोलस पूरन ने भी 12 बॉल पर 24 रन की पारी खेली।
पंजाब की पारी के हाइलाइट्स
ओवर | रन बने | बैट्समैन | बॉलर |
0-5 | 40/1 | राहुल : 21 रन | बुमराह : 1 विकेट |
6-10 | 47/1 | गेल : 24 रन | चाहर : 1 विकेट |
11-15 | 38/2 | राहुल : 24 रन | बुमराह : 1 विकेट |
16-20 | 51/2 | हूडा : 21 रन | बुमराह : 1 विकेट |
डिकॉक की लगातार तीसरी फिफ्टी, सचिन की बराबरी की
मुंबई के ओपनर क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए उनकी यह लगातार तीसरी फिफ्टी है। ऐसा करने वाले वे सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सचिन ने 2010 में मुंबई के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी। इससे पहले डिकॉक ने कोलकाता के खिलाफ 78 और दिल्ली के खिलाफ 53 रन की पारी खेली।