LatestPoliticsमध्यप्रदेश

रोड शो के बाद दशहरा मैदान में राहुल की सभा, कार्यकर्ताओं के सवालों का दिया जवाब

भोपाल : सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शुरु हुआ राहुल गांधी का रोड शो दशहरा मैदान में जाकर खत्म हो गया। जहां 13 किलोमीटर के इस रोड शो के दौरान जगह जगह पर कार्यकर्ताओं राहुल गांधी का स्वागत किया। बस में बैठकर रोड शो में निकले राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं महा रोड शो में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद नज़र आई।

10 29 5551630701 ll

राफेल पर सरकार को घेरा

विवादों में रहे राफेल सौदे को लेकर राहुल गांधी एक बार फिर सरकार को घेरते नज़र आए। सौदे को राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की मिली भगत से ये सौदा किया गया है। तभी  दोगुनी कीमत पर हवाई जहाज़ों का सौदा किया जा रहा है। सरकारी कंपनी को हवाई जहाज़ों का ठेका न देकर अंबानी को इसका ठेका दिया गया है।

17 44 447535070sfb ll

महिलाओं को सामान अधिकार

प्रदेश में महिलाओं के बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में दरिंदों पर अंकुश लगाने के लिए नए कानून लाएंगे। महिला थानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। महिलाओं को पुरुषों के बराबर समझा जाएगा। आरएसएस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं की इज़्ज़त हमेशा से करती आई है। हम आरएसएस विचारधारा वाले नहीं हैं। जो महिलाओं को बराबर की इज्जत न दे सकें।

18 15 381271070awhr ll

ये है रोड शो रूट
रोड शो लालघाटी, वीआईपी गेस्ट हाउस, रॉयल मार्केट, सदर मंजिल, मोती मस्जिद क्रॉसिंग, कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाणगंगा, रोशनपुरा चौराहा, न्यू मार्केट, नानक पेट्रोल पंप, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, बोर्ड ऑफिस चौराहा और चेतक ब्रिज होते हुए भेल दशहरा मैदान पहुंचेगा।

13 23 12931907018 ll

टिकट दावेदारों को भीड़ जुटाने का मिला टारगेट
राहुल गांधी के रोड शो को सफल बनाने के लिए टिकट दावेदारों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी आलाकमान की ओर से दी गई है। इस साल अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में, टिकट की चाहत रखने वाले दावेदार भी अपनी ताकत दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।

15 साल से सत्ता का वनवास झेल रही कांग्रेस
गौरतलब है कि मध्‍य प्रदेश में बीते 15 साल से कांग्रेस सत्‍ता से दूर है। ऐसे में, कांग्रेस राहुल गांधी के रोड शो को मेगा रोड शो बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ खुद तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Back to top button