रोचक तथ्य: नीतीश कुमार का निकनेम मुन्ना, जनिये उनके बारे में अहम बातें

11 06 2019 nitish cabinet 19303123 m

Nitish Kumar Interesting Facts: नीतीश कुमार 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की अलग पहचान और अलग जगह है। लोग उन्हें सुशासन बाबू कहकर पुकारते हैं। हालांकि इस बार का विधानसभा चुनाव उनके लिए थोड़ी मुश्किलों भरे रहे, लेकिन कुल मिलाकर बिहार को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने की जिम्मेदारी नीतीश के कंधों पर आ गई है। नीतीश एक ऐसे मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते हैं जो सादगी पसंद हैं। नीतीश को आज भी घर का बना खाना ज्यादा रास आता है। यहां जानिए उनके जीवन से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण बातें

नीतीश कुमार का उपनाम यानी निकनेम मुन्ना है। उन्हें सुशासन बाबू के नाम से भी जाना जाता है। उनके पिता कविराज राम लखन सिंह एक स्वतंत्रता सेनानी थे और एक आयुर्वेदिक चिकित्सक भी थे। नीतीश कुमार एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं, जो राजनीति में प्रवेश करने से पहले बिहार राज्य विद्युत बोर्ड में काम करते थे।

 

नीतीश कुमार ने 1971 में राम मनोहर लोहिया की युवा शाखा के सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखा, जिसे समाजवादी युवजन सभा कहा जाता था। नीतीश कुमार 1974 से 1977 के बीच जयप्रकाश नारायण के आंदोलन या जेपी आंदोलन में सक्रिय भागीदार थे।

वह 1985 में पहली बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे। नीतीश कुमार 1987 में युवा लोकदल के अध्यक्ष और दो साल बाद जनता दल के महासचिव बने। उन्होंने 1989 में लोकसभा में प्रवेश किया और बिहार से पांच संसदीय चुनाव जीते। नीतीश कुमार 2000 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने लेकिन केवल एक सप्ताह तक ही चले। वे 2005 में बिहार के 31 वें मुख्यमंत्री बने और मई 2014 से फरवरी 2015 तक जीतन राम मांझी ने यह पद संभाला।

इसे भी पढ़ें-  Dussehra 2026: दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन क्यों माने जाते हैं बेहद शुभ? जानिए धार्मिक महत्व, पौराणिक कथा और खास मंत्र

नीतीश कुमार के परिवार में कौन कौन हैं

नीतीश कुमार की शादी मंजू कुमारी सिन्हा से हुआ था। मंजू कुमारी पटना में एक स्कूल टीचर थीं। दोनों की 1973 में शादी हुई थी। मंजू का 2007 में निधन हो गया। पत्नी के निधन के बाद नीतीश की हालत बहुत बुरी हो गई थी। वे अर्थी को कंधे पर उठाकर चिता तक ले जाने के दौरान लगातार रोते रहे। दोनों का एक बेटा है निशांत। निशांत भी अपने पिता की तरह इंजीनियर हैं। वे बीआईटी मेसरा से ग्रैजुएट हैं।