रेल तड़का में गलत पोस्ट करने पर आरपीएफ आरक्षक सस्पेंड
जबलपुर। ट्रेनों में हुई चोरी की घटना सोशल मीडिया रेल तड़का में फैलते ही कुछ रेलकर्मी जिसमें एक आरपीएफ आरक्षक व 1 जबलपुर स्टेशन पर पदस्थ हेल्थ इंस्पेक्टर था इस संबंध मे रेल सूत्रों की माने तो रेलमंत्री पर ही टिप्पणी करते हुए इस्तीफा मांग लिया फिर क्या था इन कर्मचारियों से खुन्नस रखने वालों ने इन टिप्पणियों का स्क्रीन शॉट निकाला और उच्च अफसरों तक भेज दिया आरपीएफ ने तो तत्काल ही अपने आरक्षक को सस्पेंड कर दिया जबकि रेलवे स्टेशन पर पदस्थ हेल्थ इंस्पेक्टर की रिपोर्ट चीफ कामर्शियल मैनेजर को भेजी गई है जहां से उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है इस घटना से सोशल मीडिया में सक्रिय रहकर टीका.टिप्पणी करने वाले रेलकर्मियों में हड़कम्प मच गया है
घटना की शुरुआत मंगलवार.बुधवार की दरमियानी रात रात उद्योगनगरी एक्सप्रेस पुणे.जबलपुर स्पेशल में चोरी की खबर से हुई आरपीएफ के मदनमहल में पदस्थ कांस्टेबल इदरीस बेग ने गुरुवार 6 सितम्बर को वाट्सअप के कई निजी ग्रुप में उक्त खबर को पोस्ट कर दिया इस खबर को पढऩे के बाद रेलवे के हेल्थ इंस्पेक्टर ने कमेंट कर यह पूछा लिया कि सुरक्षा के मद्देनजर 3 ट्रेनों में लूट के बाद क्या रेलमंत्री इस्तीफा देंगे उसका यह कमेंट आरपीएफ अफसरों के संज्ञान में आ गया इसके बाद जांच और फिर कार्रवाई का दौर शुरू हो गया गुरुवार की देर शाम तक आरक्षक को सस्पेंड करते हुए मझगवां पदस्थ कर दिया गया

