yashbharatराष्ट्रीय

रेल टिकट के लिए नहीं लगना होगा लंबी लाइन में, रेलवे ने शुरू की ये सर्विस

नई दिल्ली। टिकट खिड़कियों की लंबी लाइन में लगकर टिकट खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. त्योहारी सीजन में इंडियन रेलवे ने यात्रियों को तोहफा दिया है. अब पूरे भारत में आसानी से यात्री जनरल टिकट खरीद सकेंगे. उन्हें लंबी लाइन में लगकर खिड़की से खरीदने की जरूरत नहीं होगी. अभी तक सिर्फ रिजर्वेशन के टिकट बुक कराए जाते थे. लेकिन, अब यात्री जनरल टिकट भी इससे खरीदे जा सकते हैं. अब तक ये टिकट सिर्फ रेलवे के टिकट काउंटर पर ही मिलते थे. इसके लिए रेलवे का ऐप UTS अब पूरे भारत में काम करने लगेगा. दिवाली से ठीक पहले यात्रियों के लिए 1 नवंबर से यह सुविधा शुरू हो गई.

(1) रेलवे स्टेशन पर लंबी कतारों में लगकर टिकट खरीदने के लिए प्रतीक्षा करना अब बीते समय की बात होगी, क्योंकि एक नवंबर से रेलवे पूरे देश में यूटीएस मोबाइल ऐप की शुरुआत करने जा रहा है, जहां अनारक्षित (जनरल) टिकटों को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है

(2) यह योजना चार वर्ष पहले शुरू हुई लेकिन मुंबई को छोड़कर अन्य स्थानों पर यह सफल नहीं हुई. मुंबई में इसे सबसे पहले शुरू किया गया जहां बड़ी संख्या में लोग लोकल ट्रेनों से आवाजाही करते हैं. मुंबई के बाद इसे दिल्ली-पलवल और चेन्नई महानगर में शुरू किया गया.

(3) रेलवे ने अभी तक योजना को अपने 15 जोन में लागू किया है. यह योजना उन लोगों के लिए भी है जो लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए टिकट खरीदना चाहते हैं.

(5) उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में इस ऐप के करीब 45 लाख पंजीकृत उपयोगकर्ता थे और इस पर औसतन प्रतिदिन करीब 87 हजार टिकट खरीदे जाते थे. इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को स्टेशन से करीब 25 से 30 मीटर की दूरी पर रहना जरूरी है और इसके माध्यम से केवल चार टिकट खरीदने की अनुमति होगी. ऐप पर पंजीकृत उपयोगकर्ता टिकट के अलावा प्लेटफॉर्म टिकट और मासिक पास भी खरीद सकता है.

(6) मोबाइल में डाउनलोड करना होगा UTS ऐप: यात्री को टिकट बुकिंग के लिए एक बार रजिस्ट्रेशन और लॉगइन करना होगा. एक पीएनआर पर अधिकतम चार यात्री की सफर कर पाएंगे. किस स्टेशन से चलना और कहां पर उतरना है. ये डालने के बाद टिकट बुक हो जाएगा. टिकट का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और पेटीएम से यात्री कर पाएंगे.

Leave a Reply

Back to top button