नई दिल्ली। सिग्नल प्रणाली के आधुनिकीकरण के रेलवे के प्रस्ताव को कुछ संशोधन के साथ प्रधानमंत्री की हरी झंडी मिल गई है। इस संबंध में कैबिनेट नोट तैयार हो रहा है, जिसे शीघ्र ही मंत्रिमंडल के विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा। संशोधित प्रस्ताव के तहत विदेशी कंपनियों के अलावा देश की सार्वजनिक व निजी दोनों तरह की कंपनियों को सिग्नल प्रणाली के उन्नयन का मौका दिया जाएगा।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस वर्ष की शुरुआत में प्रधानमंत्री के समक्ष भारतीय रेल की गई-गुजरी सिग्नल प्रणाली के नवीनीकरण का प्रस्ताव रखा था। उनका कहना था कि मौजूदा सिग्नल प्रणाली ट्रेनों की रफ्तार में बाधक होने के साथ-साथ ट्रेनों की लेटलतीफी और हादसों के लिए जिम्मेदार है।
इसलिए इसके स्थान पर हमें अत्याधुनिक यूरोपीय ट्रेन कंट्रोल सिस्टम-2 सिग्नल प्रणाली को अपनाना चाहिए। यह प्रणाली तीनों समस्याओं से एक साथ निजात दिलाने में सक्षम है। इस संबंध में गोयल ने सार्वजनिक क्षेत्र की दो कंपनियों- पावरग्रिड और रेलटेल के अलावा कुछ बड़ी विदेशी कंपनियों का नाम सुझाया था। उनका मानना था कि यदि इन कंपनियों को अनुबंध दिए जाएं तो रेलवे को काफी बचत हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार, संशोधित प्रस्ताव के तहत नई सिग्नल प्रणाली होगी तो यूरोपीय ट्रेन कंट्रोल सिस्टम-2 की तर्ज पर ही। लेकिन उसके कार्यान्वयन में विदेशी कंपनियों के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्र ही नहीं, बल्कि निजी क्षेत्र की देशी कंपनियों को भी मौका दिया जाएगा। कैबिनेट नोट को हरी झंडी मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर रूटों का चयन कर वैश्विक टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
क्या है यूरोपीय ट्रेन कंट्रोल सिस्टम-2
यूरोपीय ट्रेन कंट्रोल सिस्टम-2 में ट्रेनों का संचालन लंबे ब्लॉकों के बजाय अपेक्षाकृत छोटे ब्लॉकों पर किया जाता है। जिससे दो ट्रेनों के बीच मात्र 500 मीटर का अंतराल रखने की जरूरत पड़ती है। इससे किसी रूट पर एक ट्रेन के प्रस्थान के एक मिनट बाद ही दूसरी ट्रेन रवाना की जा सकती है। मौजूदा ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली में दो ट्रेनों के बीच कम से कम दस मिनट अथवा बीस किलोमीटर का अंतराल रखना पड़ता है।
दिल्ली-मुगलसराय रूट का किया है चयन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने नई सिग्नल प्रणाली के लिए पहले रूट के तौर पर सर्वाधिक व्यस्त रूटों में एक दिल्ली-मुगलसराय रूट का चयन कर लिया है। बोर्ड का मानना था कि सिग्नल प्रणाली बदलने से इस रूट पर लाइन क्षमता में 50 फीसद तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने के साथ संरक्षा और समय पालन में भारी सुधार होगा। माना जाता है कि सबसे पहले इसी रूट के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।
-
होटल कदम ट्री में हनीट्रैप का भंडाफोड़: 20 लाख की रंगदारी मांगने वाली युवती 2.50 लाख कैश लेते रंगे हाथों गिरफ्तार -
तिलक कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित: भाषण में सरिता और चित्रकला में वर्षा साहू ने मारी बाजी -
सेवा संकल्प अभियान: उमरियापान कॉलेज में नुक्कड़ नाटक ‘नई जिंदगी’ से दिया नशामुक्ति का संदेश, रंगोली प्रतियोगिता में रिंकी प्रथम -
कटनी में सामाजिक सरोकार: स्कूलों में मनाया गया ‘उमंग दिवस’, महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्त भारत का संदेश -
बैनामा के बाद भी नामांतरण के लिए भटक रहा आवेदक: जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश -
दतिया भाजपा को मिला नया कमान: उपचुनाव में हार के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल, माधवराव सिंह परिहार बने नए जिलाध्यक्ष -
दतिया भाजपा को नया जिलाध्यक्ष मिला, माधवराव सिंह परिहार को मिली जिम्मेदारी, उपचुनाव में हार के बाद संगठन में बड़ा बदलाव -
जापान पर रोमांचक जीत के बाद भारत फिर बना T20 का ‘किंग’, श्रेयस की कप्तानी में इंग्लैंड को पछाड़ा -
आ रहा है ‘अर्णब’: बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, तटीय राज्यों में हाई अलर्ट -
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर -
Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रनों से रौंदकर जीता गोल्ड -
बौद्ध विहार के पते पर बने 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट! जांच में फंसी पुलिस: तत्कालीन थाना प्रभारी और आरक्षक की लापरवाही उजागर -
MP Cabinet Decision: एमपी में निजी ऑपरेटर चलाएंगे बसें, 25 सितंबर को नितिन गडकरी करेंगे ‘सुगम बस सेवा’ का आगाज -
LTT-पटना एक्सप्रेस में बुजुर्ग यात्री की मौत: कटनी जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित -
DUSU के बाद अब केरल में ABVP का धमाका: SFI के गढ़ ‘त्रिपुनिथुरा संस्कृत कॉलेज’ में दर्ज की ऐतिहासिक जीत -
गणेश चतुर्थी के अन्नदान में खाना बनाते समय गर्म सांबर के बर्तन में गिरी महिला, मौत -
एशियन गेम्स 2026: शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर वर्ष में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन; मंधाना संग 4000 रन की पार्टनरशिप का विश्व रिकॉर्ड -
देश के 3 राज्यों में राज्यसभा की 12 सीटों का रण: 16 अक्टूबर को मतदान, उसी शाम आएंगे नतीजे -
गोंडवाना एक्सप्रेस News: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस का छापा, गोंडवाना एक्सप्रेस के 2 TTE सस्पेंड -
कटनी न्यूज: कुठला के अपराध क्रमांक 738/2026 में तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त वारंट, निरस्तीकरण के साथ एसआईटी निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस
