रेल्वे के आधुनिकरण को मिली PM की हरी झंडी, अब ट्रेक के बीच में नहीं दिखेंगे सिग्नल!
नई दिल्ली। सिग्नल प्रणाली के आधुनिकीकरण के रेलवे के प्रस्ताव को कुछ संशोधन के साथ प्रधानमंत्री की हरी झंडी मिल गई है। इस संबंध में कैबिनेट नोट तैयार हो रहा है, जिसे शीघ्र ही मंत्रिमंडल के विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा। संशोधित प्रस्ताव के तहत विदेशी कंपनियों के अलावा देश की सार्वजनिक व निजी दोनों तरह की कंपनियों को सिग्नल प्रणाली के उन्नयन का मौका दिया जाएगा।

