jabalpur

रेलवे ने लगाया मेला सरचार्ज

जबलपुर। रेलवे अब पितृपक्ष मेले में भी सरचार्ज वसूलेगी. जबलपुर से सफर करने के लिए जनरल से फर्स्ट एसी तक की सभी श्रेणियों में अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा. यह व्यवस्था 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी.

मेला सरचार्ज गया से यात्रा करने वालों पर लागू होगा. जबलपुर सहित देश के किसी भी हिस्से से गया जानेवालों के लिए यह प्रभावी नहीं होगा. गया से जारी होने वाले जनरल टिकट पर पांच रुपये मेला सरचार्ज वसूला जाएगा. आरक्षित श्रेणियों के लिए यह शुल्क 10 से 40 रुपये के बीच होगा. पितृपक्ष मेले में गया आनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में होती है. सरचार्ज वसूली से रेलवे को लाखों की आमदनी होगी. ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply