Latest

रेलवे ट्रैक के किनारे लगी आग, कई ट्रेनें प्रभावित

डबरा। आज सुबह कोटरा से दतिया के बीच रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इस ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही को रोकना पड़ा। ग्वालियर से भोपाल की तरफ जा रही नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस भी इससे प्रभावित हुई और इसे डबरा रेलवे स्टेशन पर आधे घंटे रोकना पड़ा। आग पर जैसे ही थोड़ा काबू पाया गया, वैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस को भोपाल के लिए रवाना कर दिया गया। लेकिन फिर खबर मिली कि आग ट्रैक की तरफ बढ़ रही है। इसके बाद कर्नाटक संपर्क क्रांति के अलावा कई और लंबी दूरी की ट्रेनों को एहतियातन डबरा स्टेशन पर रोक दिया गया है। फिलहाल कई ट्रेन और मालगाड़ी डबरा स्टेशन पर खड़ी हैं और आग बुझाने का काम चल रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply