मध्यप्रदेश

रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और बस में जोरदार भिड़ंत से 7 की मौत, कई घायल

रीवा। रीवा में आज गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। रीवा से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर गुद बाइपास पर बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गंभीर बताई जा रही है।

हाल के कई बड़े हादसे

इससे पहले नवंबर में राज्य में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। राज्य के बड़वानी जिला मुख्यालय से करीब 26 किलोमीटर दूर एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। तेज गति से जा रहे ट्रॉला और कार की आमने-सामने हुई। इस भिड़ंत में कार में सवार एक बच्ची सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई थी।

इससे पहले 29 अक्टबूर को इंदौर के तेजाजी नगर थाना इलाके में रालामंडल के पास दो कारों की टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि 6 लोग घायल हो गए थे।हादसे में मारे जाने वालों में सेना का एक अधिकारी और एक बच्चा भी शामिल था।

Leave a Reply

Back to top button