राष्ट्रीय

रीवा कलेक्टर की पहल : जिले में दिव्यांगों को मिलेगा हर योजना का लाभ

रीवा : कलेक्टर अनुराग चौधरी द्वारा अब जिले के दिव्यांग व्यक्तियों का सर्वेक्षण कराया जाएगा। जिसके तहत उनसे शासन की योजनाओं का लाभ मिला है या नहीं पूछा जाएगा। यदि मिला है तो कौन सी योजना का लाभ मिला है, यह भी सर्वेक्षण में अंकित कराया जाएगा।

जिन्हें लाभ नहीं मिला है उनका नाम भी अंकित कराया जाएगा। समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से पूर्व में दिये गए निर्देश की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद यह निर्देश दिए कि अब किसी अच्छे NGO से इसका सर्वेक्षण कराया जाए कि जिले में कितने दिव्यांग हैं और किसी किसी श्रेणी के हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि जिन विभागों द्वारा अभी तक रैम्प नहीं तैयार कराये गए हैं वे एक सप्ताह के अंदर रैम्प तैयार कर फोटो ग्राफ्स उपलब्ध कराएं।

 

हर पंचायत में बनेंगे दिव्यागों के लिए शौचालय
बस स्टैड के साथ साथ अब हर पंचायतो में दिव्यांगों हेतु शौचालय निर्माण कराये जाने के लिए जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिया गया है। साथ ही सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी ली गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply