Latest

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई, 80 हजार रुपये की मांग का मामला

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई, 80 हजार रुपये की मांग का मामला

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई, 80 हजार रुपये की मांग का मामला, उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने एक अवर अभियंता (जेई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में तैनात अतुल कुमार के रूप में हुई है।

फूलों से सजाएं घर का एंट्री एरिया, जानें कौन-सी बेल लगाएं

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि जेई बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के बदले 80,000 रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया।

ट्रैप के दौरान आरोपी जेई को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद मौके पर ही आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

सतर्कता अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में अन्य कोई कर्मचारी या अधिकारी शामिल है या नहीं।

इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। सतर्कता टीम ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी तुरंत शिकायत करें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Back to top button