TMC का बड़ा दांव: 291 उम्मीदवार घोषित, भवानीपुर में ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी की टक्कर

Screenshot 20260317 190326 Chrome

TMC का बड़ा दांव: 291 उम्मीदवार घोषित, भवानीपुर में ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी की टक्कर।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 291 सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के साथ ही राज्य में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगी है। ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और कहा कि पार्टी इस बार भी जीत की परंपरा को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी।

TMC का बड़ा दांव: 291 उम्मीदवार घोषित, भवानीपुर में ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी की टक्कर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 291 सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के साथ ही राज्य में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगी है। ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और कहा कि पार्टी इस बार भी जीत की परंपरा को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी।

भवानीपुर में क्यों अहम है मुकाबला?
दरअसल, पिछले विधानभसभा चुनाव में ममता बनर्जी दो सीटों से चुनावी मैदान में उतरी थीं। एक नंदीग्राम और दूसरी भवानीपुर विधानसभा। नंदीग्राम में ममता का मुकाबला भाजपा नेता शुभेंदु से था। यहां वो शुभेंदु से चुनाव हार गईं थीं। हालांकि भवानीपुर से उन्होंने जीत हासिल की थी।

इस बार यहां मुकाबला अहम है। क्योंकि भाजपा ने इस बार नंदीग्राम के साथ भवानीपुर से भी शुभेंदु अधिकारी को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं। क्या नंदीग्राम में ममता को हराने वाले शुभेंदु ममता के गढ़ में उनको हरा पाएंगे या फिर भाजपा का ये दांव शुभेंदु को ही उलटा पड़ जाएगा।

मनोज तिवारी को टिकट नहीं, कुनाल घोष पहली बार मैदान में
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सूची में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। पार्टी ने इस बार कुछ पुराने चेहरों को टिकट नहीं दिया है, जबकि कई नए नामों को मौका मिला है। पूर्व क्रिकेटर और मंत्री मनोज तिवारी को इस बार पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया है। पार्टी ने इस बार कनई मंडल को भी टिकट नहीं दिया है। वहीं, टीएमसी ने मदन मित्रा को फिर उम्मीदवार बनाया है, लेकिन उनका निर्वाचन क्षेत्र बदल दिया गया है। तृणमूल के प्रवक्ता कुनाल घोष को बेलघाटा सीट से टिकट दिया गया है और वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

52 महिलाओं को मिला टिकट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची में महिलाओं और आरक्षित वर्गों को अहम जगह दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टीएमसी ने 52 महिलाओं को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 84 सीटें एससी-एसटी के लिए आरक्षित हैं, लेकिन पार्टी ने 95 उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें 78 एससी और 17 एसटी वर्ग के उम्मीदवार शामिल है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 291 सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के साथ ही राज्य में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगी है। ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और कहा कि पार्टी इस बार भी जीत की परंपरा को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी।

ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने इस बार अनुभव और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। सूची में कई मौजूदा विधायकों को फिर से मौका दिया गया है, जबकि कुछ सीटों पर नए चेहरों को उतारा गया है। खास बात यह है कि इस बार भी भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ेंगी, जहां उनका मुकाबला भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी से होने की संभावना जताई जा रही है।

भवानीपुर में क्यों अहम है मुकाबला?
दरअसल, पिछले विधानभसभा चुनाव में ममता बनर्जी दो सीटों से चुनावी मैदान में उतरी थीं। एक नंदीग्राम और दूसरी भवानीपुर विधानसभा। नंदीग्राम में ममता का मुकाबला भाजपा नेता शुभेंदु से था। यहां वो शुभेंदु से चुनाव हार गईं थीं। हालांकि भवानीपुर से उन्होंने जीत हासिल की थी।

इस बार यहां मुकाबला अहम है। क्योंकि भाजपा ने इस बार नंदीग्राम के साथ भवानीपुर से भी शुभेंदु अधिकारी को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं। क्या नंदीग्राम में ममता को हराने वाले शुभेंदु ममता के गढ़ में उनको हरा पाएंगे या फिर भाजपा का ये दांव शुभेंदु को ही उलटा पड़ जाएगा।

मनोज तिवारी को टिकट नहीं, कुनाल घोष पहली बार मैदान में
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सूची में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। पार्टी ने इस बार कुछ पुराने चेहरों को टिकट नहीं दिया है, जबकि कई नए नामों को मौका मिला है। पूर्व क्रिकेटर और मंत्री मनोज तिवारी को इस बार पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया है। पार्टी ने इस बार कनई मंडल को भी टिकट नहीं दिया है। वहीं, टीएमसी ने मदन मित्रा को फिर उम्मीदवार बनाया है, लेकिन उनका निर्वाचन क्षेत्र बदल दिया गया है। तृणमूल के प्रवक्ता कुनाल घोष को बेलघाटा सीट से टिकट दिया गया है और वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

52 महिलाओं को मिला टिकट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची में महिलाओं और आरक्षित वर्गों को अहम जगह दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टीएमसी ने 52 महिलाओं को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 84 सीटें एससी-एसटी के लिए आरक्षित हैं, लेकिन पार्टी ने 95 उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें 78 एससी और 17 एसटी वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।

उत्तर बंगाल की सीटों पर भी दांव
उत्तर बंगाल के कई जिलों में भी तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। मालतीपुर से अब्दुर रहीम बख्शी, इंग्लिशबाजार से आशीष कुंडू और सुजापुर से सबीना यास्मीन को टिकट मिला है। जंगीपुर से जाकिर हुसैन और मुर्शिदाबाद से सायनी सिंह रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा खग्राम से आशीष मरजित और कांडी से अपूर्व सरकार को मैदान में उतारा गया है।

भाजपा और चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना
इस दौरान ममता ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में अच्छा खेल रहा है। ममता ने कहा कि अगर आयोग भाजपा की मदद ही कर रहा है तो उसे सीधे भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करना चाहिए।

विधानसभा क्र.विधानसभा सीटउम्मीदवार
1मेखलीगंज (अजा)परेश चंद्र अधिकारी
2माथाभांगा (अजा)साबलु बर्मन
3कूचबिहार उत्तर (अजा)पार्थ प्रतिम रॉय
4कूचबिहार दक्षिणअभिजीत दे भौमिक (हिप्पी)
5सीतलकुची (अजा)हरिहर दास
6सिताई (अजा)संगीता रॉय बसुनिया
7दिनहाटाउदयन गुहा
8नाटाबाड़ीशैलेन बर्मा
9तूफानगंजशिब शंकर पॉल
10कुमारग्राम (अजजा)राजीव तिर्की
11कालचीनी (अजजा)बीरेंद्र बारा
12अलीपुरद्वारसुमन कांजीलाल
13फालाकाटा (अजा)सुभाष चंद्र रॉय
14मदारीहाट (अजजा)जयप्रकाश टोप्पो
15धुपगुड़ी (अजा)डॉ. निर्मल चंद्र रॉय
16मयनागुड़ी (अजा)राम मोहन रॉय
17जलपाईगुड़ी (अजा)कृष्णा दास
18राजगंज (अजा)स्वप्ना बर्मन
19डाबग्राम-फूलबाड़ीरंजन शील शर्मा
20माल (अजजा)बुलू चिक बड़ाइक
21नागराकाटा (अजजा)संजय कुजूर
22कलिम्पोंग(घोषित नहीं)
23दार्जिलिंग(घोषित नहीं)
24कुर्सियांग(घोषित नहीं)
25माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (अजा)शंकर मालाकार
26सिलीगुड़ीगौतम देब
27फांसीदेवा (अजजा)रीना टोप्पो एक्का
28चोपड़ाहमीदुल रहमान
29इस्लामपुरकन्हैया लाल अग्रवाल
30ग्वालपोखरमो. गुलाम रब्बानी
31चाकुलियामिन्हाजुल आरफिन आजाद
32करनदिघीगौतम पॉल
33हेमताबाद (अजा)सत्यजीत बर्मन
34कलियागंज (अजा)निताई बैश्य
35रायगंजकृष्णा कल्याणी
36ईटाहरमुसर्रफ हुसैन
37कुशमंडी (अजा)रेखा रॉय
38कुमारगंजतोरफ हुसैन मंडल
39बालुरघाटअर्पिता घोष
40तपन (अजजा)चिंतामणि बिहा
41गंगारामपुर (अजा)गौतम दास
42हरिरामपुरबिप्लव मित्रा
43हबीबपुर (अजजा)अमल किस्कू
44गाजोल (अजा)प्रसेनजीत दास
45चंचलप्रसून बनर्जी
46हरिश्चंद्रपुरमो. मतेबुर रहमान
47मालतीपुरअब्दुल रहीम बक्सी
48रतुआसमर मुखर्जी
49मानिकचककबिता मंडल
50मालदा (अजा)लिपिका बर्मन घोष
51इंग्लिश बाजारअसीस कुंडू
52मोथाबाड़ीमो. नज्रुल इस्लाम
53सुजापुरसबीना यास्मिन
54वैष्णवनगरचंदना सरकार
55फरक्काआमिरुल इस्लाम
56समसेरगंजनूर आलम
57सूतीएमानी बिस्वास
58जांगीपुरजाकिर हुसैन
59रघुनाथगंजजनाब अखरुज्जमां
60सागरदिघीबायरन बिस्वास
61लालगोलाडॉ. अब्दुल अजीज
62भगवानगोलारेयात हुसैन सरकार
63रानीनगरसौमिक हुसैन
64मुर्शिदाबादशाओनी सिंह रॉय
65नवग्राम (अजा)प्रणब चंद्र दास
66खरग्राम (अजा)आशीष मर्जीत
67बरवान (अजा)प्रतिमा रजक
68कांदीअपूर्व सरकार (डेविड)
69भरतपुरमुस्तफिजुर रहमान (सुमन)
70रेजिनगरअताउर रहमान
71बेलडांगारबीउल आलम चौधरी
72बहरामपुरनारू गोपाल मुखर्जी
73हरिहरपाड़ानियामत शेख
74नउदाशाहिना मुमताज
75डोमकलहुमायूं कबीर (पूर्व IPS)
76जलंगीबाबर अली
77करीमपुरसोहम चक्रवर्ती
78तेहट्टादिलीप पोद्दार
79पलासीपाड़ारुकबानूर रहमान
80कालीगंजअलीफा अहमद
81नकाशीपाड़ाकल्लोल खा
82छपराजेबेर शेख
83कृष्णनगर उत्तरअभिनब भट्टाचार्य
84नवद्वीपपुंडरीकाक्ष साहा
85कृष्णनगर दक्षिणउज्ज्वल बिस्वास
86शांतिपुरब्रज किशोर गोस्वामी
87राणाघाट उत्तर पश्चिमतापस घोष
88कृष्णगंज (अजा)समीर कुमार पोद्दार
89राणाघाट उत्तर पूर्व (अजा)बरनाली दे रॉय
90राणाघाट दक्षिण (अजा)डॉ. सौगत कुमार बर्मन
91चकदहाशुभंकर सिंह (जीशू)
92कल्याणी (अजा)डॉ. अतिंद्र नाथ मंडल
93हरिनघाटा (अजा)डॉ. राजीब बिस्वास
94बागदा (अजा)मधुपर्णा ठाकुर
95बनगांव उत्तर (अजा)बिस्वजीत दास
96बनगांव दक्षिण (अजा)रितुपर्णा अध्या
97गायघाटा (अजा)नरोत्तम बिस्वास
98स्वरूपनगर (अजा)बीना मंडल
99बदुरियाबुरहानुल मोकद्दिन (लिटन)
100हाबड़ाज्योतिप्रिया मल्लिक (बालू)
101अशोकनगरनारायण गोस्वामी
102अमडंगापीरजादा कासेम सिद्दीकी
103बीजपुरसुबोध अधिकारी
104नैहाटीसनत दे
105भाटपाड़ाअमित गुप्ता
106जगतदलसोमनाथ श्याम इचिनी
107नोआपारातृणांकुर भट्टाचार्य
108बैरकपुरराजू चक्रवर्ती (राज)
109खरदहदेबदीप पुरोहित
110दमदम उत्तरचंद्रिमा भट्टाचार्य
111पनिहाटीतीर्थंकर घोष (पुची)
112कमरहाटीमदन मित्रा
113बारानगरसायंतिका बनर्जी
114दमदमब्रात्य बसु
115राजारहाट न्यूटाउनतापस चटर्जी
116बिधाननगरसुजित बोस
117राजारहाट गोपालपुरअदिति मुंशी
118मध्यमग्रामरथिन घोष
119बारासातसब्यसाची दत्ता
120देंगंगाअनिसुर रहमान (बिदेश)
121हाड़वामो. मुफ्ती अब्दुल मतीन (मतीन साहेब)
122मीनाखाँ (अजा)उषा रानी मंडल
123संदेशखाली (अजजा)झरना सरदार
124बशीरहाट दक्षिणसुरजीत मित्रा (बादल)
125बशीरहाट उत्तरमो. तौसीफ रहमान
126हिंगलगंज (अजा)आनंद सरकार
127गोसाबा (अजा)सुब्रत मंडल
128बसंती (अजा)नीलिमा बिशाल मिस्त्री
129कुलतली (अजा)गणेश चंद्र मंडल
130पाथरप्रतिमासमीर कुमार जाना
131काकद्वीपमंटूराम पाखिरा
132सागरबंकिम चंद्र हाजरा
133कुलपीबरनाली धारा
134रायदिघीतापस मंडल
135मंदिरबाजार (अजा)जॉयदेब हलदर
136जयनगर (अजा)बिस्वनाथ दास
137बारुईपुर पूर्व (अजा)बिभास सरदार
138कैनिंग पश्चिम (अजा)परेश राम दास
139कैनिंग पूर्वमो. बहारुल इस्लाम
140बारुईपुर पश्चिमबिमान बनर्जी
141मगराहाट पूर्व (अजा)शर्मिष्ठा पुरकायत
142मगराहाट पश्चिमशमीम अहमद
143डायमंड हार्बरपन्नालाल हलदर
144फाल्टाजहांगीर खान
145सातगछियासोमाश्री बेतल
146बिष्णुपुर (अजा)दिलीप मंडल
147सोनारपुर दक्षिणअरुंधति मित्रा (लवली)
148भांगड़शौकत मोल्ला
149कस्बाजावेद अहमद खान
150जादवपुरदेबब्रत मजुमदार
151सोनारपुर उत्तरफिरदौसी बेगम
152टॉलीगंजअरूप बिस्वास
153बेहाला पूर्वसुभाशीष चक्रवर्ती
154बेहाला पश्चिमरत्ना चटर्जी
155महेशतलासुभाशीष दास
156बज बजअशोक कुमार देब
157मेटियाब्रुजअब्दुल खालिक मोल्ला
158कोलकाता पोर्टफिरहाद हकीम
159भवानीपुरममता बनर्जी
160रासबिहारीदेबाशीष कुमार
161बालीगंजशोभनदेब चट्टोपाध्याय
162चौरंगीनयना बंदोपाध्याय
163एंटालीसंदीपन साहा
164बेलेघाटाकुणाल घोष
165जोड़ासांकोविजय उपाध्याय
166श्यामपुकुरडॉ. शशि पांजा
167मानिकतलाश्रेया पांडे
168काशीपुर बेलगछियाअतिन घोष
169बालीकैलाश मिश्रा
170हावड़ा उत्तरगौतम चौधरी
171हावड़ा मध्यअरूप रॉय
172शिबपुरडॉ. राणा चटर्जी
173हावड़ा दक्षिणनंदिता चौधरी
174सांकराइल (अजा)प्रिया पॉल
175पांचलागुलशन मलिक
176उलबेरिया पूर्वरीताब्रत बनर्जी
177उलबेरिया उत्तर (अजा)बिमल कुमार दास
178उलबेरिया दक्षिणपुलक रॉय
179श्यामपुरनदेबासी जना
180बागनानअरुणव सेन
181अमतासुकांत पॉल
182उदयनारायणपुरसमीर कुमार पांजा
183जगतबल्लभपुरसुबीर चटर्जी
184डोमजूरतापस मैती
185उत्तरपाड़ाशीर्षान्या बंदोपाध्याय
186श्रीरामपुरतन्मय घोष
187चांपदानीअरिंदम गुइन
188सिंगूरबेचराम मन्ना
189चंदननगरइंद्रनील सेन
190चुंचुड़ादेबांशु भट्टाचार्य
191बालागढ़ (अजा)रंजन धारा
192पांडुआसमीर चक्रवर्ती (बुआ)
193सप्तग्रामबिदेश बोस
194चंडीतलास्वाति खंडोकर
195जंगीपाड़ास्नेहाशीष चक्रवर्ती
196हरिपालडॉ. करबी मन्ना
197धनेखाली (अजा)असीमा पात्रा
198तारकेश्वररामेंदु सिंह रॉय
199पुरसुराहपार्थ हजारी
200आरामबाग (अजा)मिता बाग
201गोघाट (अजा)डॉ. निर्मल माजी
202खानाकुलपलाश रॉय
203तामलुकदिपेंद्र नारायण रॉय
204पांसकुरा पूर्वअसीम कुमार माजी
205पांसकुरा पश्चिमसिराज खान
206मोयनाचंदन मंडल
207नंदकुमारसुकुमार दे
208महिषादलतिलक कुमार चक्रवर्ती
209हल्दिया (अजा)तापसी मंडल
210नंदीग्रामपवित्र कर
211चांदीपुरउत्तम बारिक
212पटाशपुरपीयूष कांति पांडा
213कांथी उत्तरदेबाशीष भूनिया (लालू)
214भगवानपुरमानब कुमार पोरुआ
215खेजुरी (अजा)रबीन चंद्र मंडल
216कांथी दक्षिणतरुण कुमार जना
217रामनगरअखिल गिरी
218एगरातरुण मैती
219दांतनमानिक मैती
220नयाग्राम (अजजा)दुलाल मुर्मू
221गोपीबल्लभपुरअजीत महता
222झारग्राममंगल सोरेन
223केशियारी (अजजा)रामजीबन मांडी
224खड़गपुर सदरप्रदीप सरकार
225नारायणगढ़प्रतिभा रानी मैती
226सबंगमानस रंजन भूनिया
227पिंगलाअजीत मैती
228खड़गपुरदिनेन रॉय
229डेबराराजीब बनर्जी
230दासपुरअसीस हुदैट
231घाटल (अजा)श्यामली सरदार
232चंद्रकोना (अजा)सूर्य कांत डोलई
233गरबेटाउत्तरा सिंह (हजरा)
234सालबनीश्रीकांत महतो
235केशपुर (अजा)शिउली साहा
236मेदिनीपुरसुजॉय हजरा
237बिनपुर (अजजा)बीरबाहा हांसदा
238बंदवान (अजजा)राजीब लोचन सारेन
239बलरामपुरशांतिराम महतो
240बाघमुंडीसुशांत महतो
241जयपुरअर्जुन महतो
242पुरुलियासुजॉय बनर्जी
243मानव बाजार (अजजा)संध्या रानी टुडू
244काशीपुरसौमेन बेलथरिया
245पारा (अजा)मानिक बाउरी
246रघुनाथपुर (अजा)हजारी बाउरी
247साल्टोरा (अजा)उत्तम बाउरी
248छतनास्वपन कुमार मंडल
249रानीबांध (अजजा)डॉ. तनुश्री हांसदा
250रायपुर (अजजा)ठाकुर मोनी सोरेन
251तालडांगराफाल्गुनी सिंहबाबू
252बांकुराडॉ. अनुप मंडल
253बरजोरागौतम मिश्रा (श्याम)
254ओंडासुब्रत दत्ता (गोपे)
255बिष्णुपुरतन्मय घोष
256कटुलपुर (अजा)हरकाली प्रतिहार
257इंदस (अजा)श्यामली रॉय बागड़ी
258सोनामुखी (अजा)डॉ. कल्लोल साहा
259खंडघोष (अजा)नबीन चंद्र बाग
260बर्धमान दक्षिणखोकन दास
261रायना (अजा)मंदिरा दलुई
262जमालपुर (अजा)भूतनाथ मल्लिक
263मोंतेश्वरसिद्दीकुल्ला चौधरी
264कालना (अजा)देबप्रसाद बाग
265मेमारीरासबिहारी हलदर
266बर्धमान उत्तर (अजा)निशिथ कुमार मलिक
267भातारशांतनु कोनेर
268पूर्वस्थली दक्षिणस्वपन देबनाथ
269पूर्वस्थली उत्तरवसुंधरा गोस्वामी
270कटवारवींद्रनाथ चटर्जी
271केतुग्रामशेख सहनावेज
272मंगलकोटअपूर्व चौधरी (अचल)
273औसग्राम (अजा)श्यामप्रसन्न लोहार
274गलसी (अजा)आलोक कुमार माजी
275पांडबेश्वरनरेंद्रनाथ चक्रवर्ती
276दुर्गापुर पूर्वप्रदीप मजुमदार
277दुर्गापुर पश्चिमकवि दत्ता
278रानीगंजकालोबरन मंडल
279जामुरियाहरेराम सिंह
280आसनसोल दक्षिणतापस बनर्जी
281आसनसोल उत्तरमलय घटक
282कुल्टीअभिजीत घटक
283बाराबनीबिधान उपाध्याय
284दुबराजपुर (अजा)चंद्र नरेश बाउरी
285सूरीउज्ज्वल चटर्जी
286बोलपुरचंद्रनाथ सिन्हा
287नानूर (अजा)बिधान चंद्र माजी
288लाभपुरअभिजीत सिन्हा (राणा)
289सैंथिया (अजा)नीलाबाती साहा
290मयूरेश्वरअभिजीत रॉय
291रामपुरहाटआशीष बनर्जी
292हंसनफयेजुल हक (काजल एसके)
293नलहाटीराजेंद्र प्रसाद सिंह
294मुरारईमुसर्रफ हुसैन