FEATUREDमध्यप्रदेश

राहुल के दौरे से पहले मंदसौर और नीमच में थमाए गए सैकड़ों किसानों को नोटिस

मन्दसौर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंदसौर दौरे पर आने से पहले ही प्रशासन की एक बड़ी कारगुजारी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक मंदसौर में कांग्रेस नेता सहित तमाम किसानों को प्रतिबंधात्मक नोटिस थमा दिए गए हैं. जिसे लेकर किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है।

images 1

दरअसल, पिछले साल 06 जून को मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन हुआ था. जिसमें हिंसा भड़कने से नीमच और मंदसौर जिले के 6 किसान मारे गए थे. इसी को लेकर 6 जून को आंदोलन की बरसी के मौके पर राहुल गांधी एक बड़ी रैली करने आ रहे हैं. इस नोटिस को लेकर कांग्रेस ने भी शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

नीमच में 250 किसानों को भेजा गया नोटिस
राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर मध्यप्रदेश सरकार भी हरकत में आ गई है. पुलिस प्रशासन ने राहुल के दौरे से पहले ही नीमच जिले के 250 किसानों सहित कांग्रेस नेताओं को 107, 116 के प्रतिबंधात्मक के नोटिस भी जारी किए हैं. नोटिस मिलने के बाद कांग्रेसी नेता और किसान एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी को कोस रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी नेता उच्च अधिकारी से बात करने की बात भी कह रहे हैं।

 

शांति भंग के अंदेशे में दिए जाते हैं ऐसे नोटिस

इस मुद्दे पर जब मीडिया ने नीमच के एक एडवोकेट युगल बैरागी से बात की तो उन्होंने कहा कि 107, 116 का नोटिस ऐसी कंडीशन में दिया जाता है जब कार्यपालन मजिस्ट्रेट को लगता है कि किसी स्थान पर इन व्यक्तियों द्वार शांति भंग की जा सकती है. तो उस कंडीशन में ऐसे नोटिस जारी किए जाते हैं. इस पुरे मामले पर नीमच एडिशनल एसपी जीतेन्द्र सिंह पंवार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिले में शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्थाओं को देखते हुए तो एक सामान्य बोडो करवाने की प्रतिबंधात्मक नोटिस है, किसी प्रकार का कोई आरोप या कार्रवाई नहीं है।

Leave a Reply

Back to top button