Site icon Yashbharat.com

राशिफल 12 सितंबर : जानें चन्द्रमा कुंभ राशि में होने से किस राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव

rashi

मिथुन में राहु चल रहे हैं। सिंह में सूर्य और मंगल विद्यमान हैं।  कन्या में स्वग्रही बुध के साथ नीच के शुक्र बने हुए हैं। वृश्चिक में गुरु, धनु में शनि और केतु हैं। शनि अभी भी वक्री बने हुए हैं। चन्द्रमा कुंभ राशि में चल रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं 12 राशियों पर इसका क्या असर पड़ने वाला है।

मेष – अच्छी स्थिति कही जाएगी। एकादश भाव, लाभ भव के चन्द्रमा धनार्जन करा रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति के संकेत हैं।

वृषभ – शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक लाभ के संकेत हैं। कोर्ट कचहरी में विजय मिल सकती है।

मिथुन – भाग्यवश कोई काम बनेगा। अच्छे दिनों की ओर आप चल चुके हैं। किसी तरह का कोई जोखिम नहीं है।

कर्क – थोड़ी खराब स्थिति है। चोट चपेट लग सकता है। बचकर समय पार करने की जरूरत है। वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतें।

सिंह – ठीक स्थिति कही जाएगी। पे्रमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। जीवन साथी से अच्छा सम्बन्ध रहेगा। व्यवसायिक लाभ के भी संकेत हैं।

कन्या – रोग, ऋण, शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। आपके लग्न में भाग्येश और लग्नेश बैठे हैं जो चार चांद लगा रहे हैं। थोड़ा डिस्टर्बिंग रहेगा लेकिन कुल मिलाकर अच्छा समय है।

तुला – भावुकता पर नियंत्रण रखें। बहुत महत्वपूर्ण निर्णयों को फिलहाल टाल दें। लिखने-पढ़ने में इस समय का सद्पयोग करें।

वृश्चिक – कलहकारी स्थिति का सृजन हो रहा है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु – यह पराक्रम का समय है। नकारात्मकता से बाहर निकलकर कर्म करने की जरूरत है। अपने कार्यों की समीक्षा करें और सोच को क्रियान्वित करें।

मकर – वाणी पर नियंत्रण की आवश्यकता है। पूंजी निवेश फिलहाल न करिए। कुटुम्बों से न उलझिए।

कुंभ –अनुकूल समय है। कोई समस्या नहीं है। लग्न का चन्द्रमा सुकुमार और अच्छी स्थिति बना रहा है। कद बढ़ रहा है। आर्थिक, सामाजिक, शारीरिक हर दृष्टि से अच्छा समय है।

मीन – थोड़ा बचकर यह समय पार करें। चन्द्रमा तो हैं ही पंचमेश के द्वादश में आने से बच्चों से दूरी, निर्णय लेने की क्षमता में कमी, खर्च की अधिकता जैसी समस्याएं आ सकती हैं।

Exit mobile version