अंतराष्ट्रीय

रावलपिंडी के रिहायशी इलाके में गिरा सेना का विमान, 15 की मौत, 12 घायल

वेब डेस्क। पाकिस्‍तान के रावलपिंडी शहर में मंगलवार को तड़के पाकिस्‍तानी सेना का एक विमान क्रैश हो गया। यह विमान आबादी वाले इलाके गिरा जिससे 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में पांच क्रू मेंबर्स और 10 आम नागरिक शामिल हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। राहत और बचाव दल के प्रवक्‍ता फारूक बट (Farooq Butt) ने यह जानकारी दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply