रामकाज में कटनी जिले का ऐतिहासिक योगदान, उद्योगपतियों/ व्यापारियों ने 3 करोड़ से अधिक की राशि का किया समर्पण

कटनी। अयोध्या में करोड़ों भक्तों के आराध्य प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास’ की ओर से चलाए जा रहे निधि समपर्ण अभियान में कटनी जिले के उद्योगपतियों/ व्यापारियों ने स्वस्फूर्त बैठक कर अपना-अपना निधि समर्पण देने का सौभाग्य प्राप्त किया किया।

व्यापारी वर्ग द्वारा स्वयंआयोजित बैठक में निधि समर्पण अभियान से जुड़े राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक प्रवीण जी, विभाग प्रचारक संजय जी जी, जिला कार्यवाह अमित कनकने, विभाग कार्यवाह उमेश मिश्रा, जिला संघचालक डॉ अमित साहू, की विशेष उपस्थित में सभी ने एकत्रित होकर किसी भी शुभ कार्य में सहयोग जीवन का मूल मंत्र है और किसी कठिन लक्ष्य को सरल बनाने का आसान तरीका की भावना से सामर्थ्य अनुसार एक ही बैठक में 3 करोड़ से अधिक की राशि जिसका आंकड़ा आगें भी बढ़ते जाने वाली है, का समपर्ण किया।
बैठक में विजयराघवगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक जी ने सभी से सहयोग मांगते हुए कहा कि जिस सनातन संस्कृति में हम जन्म लिऐ एवं हमारे आराध्य भगवान श्रीराम चन्द्र जी के लिए हमें कुछ करने का अवसर का अवसर है मैं सोचता हूँ मेरे पास जो भी है ईश्वर की कृपा व आशीर्वाद से है आज मैं कुछ भी समर्पण करता हूँ तो शायद वों कम ही होगा जिनने इस श्रष्टि की रचना की जगत को बनाया जिनने सब कुछ हमें दिया हम उन्हें क्या दे सकते हैं कितनी पीढियां निकल गई जिनकी सोच थी कि प्रभु राम के लिए मंदिर निर्माण के लिए हम क्या कर सकते है पर ये सौभाग्य इस पीढ़ी को मिला है कि भगवान श्रीराम के निम्मित कुछ कर सकें भेंट दे सकें समर्पण कर सकें कुछ भी कर लें कितना भी कर लें वों कम है अपनी माताजी अपने परिवार एवं व्यवसाय से जुड़ी फर्मों के सम्मलित सहयोग से एक करोड़ ग्यारह लाख की राशि प्रभु श्रीराम के कार्य के समर्पित करता हूँ ।
इसी तरह बैठक में उपस्थित कटनी के व्यापारी वर्ग के प्रतिष्ठितजनों ने धर्म सम्प्रदाय की भावना से ऊपर उठकर मेरा भी प्रभु श्रीराम के प्रति समर्पण है की भावना से अपने सामर्थ्य से भी आगें आकर 3 करोड़ रुपयों से भी अधिक का समर्पण दिया । जिनमें संजय सत्येन्द्र पाठक ने 1 करोड़ 11लाख, नितिन शर्मा ने 51 लाख,51 लाख अरुण गोयल 11 लाख ,नवाब खान ने 5 लाख,पप्पू अग्रवाल 11 लाख,पी डी अवस्थी 5 लाख 51 हजार,सुरेश गुप्ता 5 लाख,पवन मित्तल 5 लाख,संडरशन कंपनी 5 लाख,चन्द्रा जी वोरा एण्ड कंपनी 5 लाख,नाज़िम खान ने 1 लाख 11 हजार एवं अन्य बहुत से गणमान्य बंधुओं ने राम कार्य हेतु समर्पण निधि का दान दिया ।उल्लेखनीय है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु उपरोक्त अभियान 15 जनवरी मकर संक्रांति से प्रारंभ होकर के 27 फरवरी तक अनवरत चलने वाला है ।








