रात को बार में चल रही थी पार्टी, जाम छलकाते वक्त क्राइम ब्रांच ने मारा छापा

भोपाल । शाहपुरा इलाके में गुरुवार रात पूर्व मंत्री मुकेश नायक के बेटे रोहित के ट्री लॉजी बार में चल रही पार्टी के फरार दो आरोपी मनोज रामचंदानी व जितेंद्र मंदानी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। मिली जानकारी अनुसार राजधानी भोपाल में शुक्रवार रात लॉकडाउन लागू हो रहा है। उससे पहले ही भोपाल में कर्फ्यू के समय में बदलाव किया गया है। रात eight से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहता है। कर्फ्यू के दौरान भी भोपाल में रइस युवक-युवतियां एक बार में जमा होकर पार्टी कर रहे थे। इस दौरान सब जम कर जाम छलका रहे थे। शाहपुरा पुलिस ने सूचना मिलने के बाद ट्राइलॉजी बार पर छापेमारी की है।
जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात three बजे शाहपुरा थाना इलाके के ट्राइलॉजी बार में छापेमारी कर 30-40 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने सभी पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। ये सभी लोग ट्राइलॉजी बार में जमा थे। भोर three बजे तक कोरोना के नियमों को दरकिनार कर पार्टी कर रहे थे।
भोपाल में कर्फ्यू के दौरान बार में जाम छलका रहे थे लोग
पुलिस ने छापेमारी के दौरान 40 युवक और युवतियों को पकड़ा
त्रिलंगा स्थित ट्राइलॉजी बार को किया गया सील, सभी के खिलाफ FIR
भोपाल में रात eight से सुबह 5 बजे तक लागू रहता है कर्फ्यू
प्रीति सिंह भी थी मौजूद
बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में सरकारी गवाह बनी प्रीति सिंह भी इस पार्टी में मौजूद थी। उसके अलावे नावेद खान, फैज शरीफ, मोनिस जमील, साक्षी शर्मा, रुपल जैन, फैज अंसारी, सौम अजीज और अन्य मौजूद थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
ट्राइलॉजी बार में चल रही गतिविधियों को लेकर रोहित से क्राइम ब्रांच की पूछताछ में रोहित नायक ने कहा था की बार ट्राईलॉजी को चलाने के लिए किराये पर दिया था। लेकिन बार मैनेजर ने बयान में कहा कि नहीकिराये का कोई भी अनुबंध नही हुआ। पूर्व विधायक मुकेश नायक के बेटे है रोहित नायक।
शराब और डीजे सिस्टम जब्त
बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, वे सभी भोपाल के अच्छे घरानों से ताल्लुकात रकते हैं। पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची, तो आरोपियों ने डीजे सिस्टम के अंदर शराब की बोतलें छुपा कर रखी दीं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शाहपुरा पुलिस स्टेशन ट्राइलॉजी बार से चंद कदमों की दूरी पर है। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। साथ ही लॉकडाउन में बार खोलने की इजाजत नहीं है, तो फिर कैसे खोला गया था।
बार हुआ सील
छापेमारी के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्राइलॉजी बार को सील कर दिया है। वहीं खबर ये भी है कि बार में पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात बर्थडे पार्टी का आयोजन हो रहा था और इसी पार्टी में सभी लोग जुटे थे।








