yashbharatमध्यप्रदेशमनोरंजन

रातों रात सेलेब्रिटी बन गए मध्यप्रदेश के “डांसिंग अंकल डब्बू”

मुंबईः कहते हैं टैलेंट को दिखाने के लिए किसी बड़े मंच की नहीं बल्कि बड़े जिगर की जरूरत होती है। अक्सर बेझि‍झक अपने करीबियों के समारोह में डांस के गुर दिखाने वाले संजीव श्रीवास्तव अब सेलेब्रिटी बन चुके हैं। डब्बू अंकल के नाम से मशहूर अंकल जी का रातोरात एक डांस वीडियो इतना वायरल हुआ कि अब सेलेब्स भी उनके साथ फोटो क्ल‍िक करवाने लगे हैं।
Yashbharat

गोविंदा की फिल्म ‘खुदगर्ज’ का गाना ‘आपके आ जाने से’ पर डब्बू अंकल यानी संजीव श्रीवास्तव का डांस कुछ दिनों से वायरल हो रहा है। कुछ ही दिनों में अंकल जी स्टार बन गए हैं। अंकल जी अपने साले की शादी में गए थे और उन्होंने वहां इस गाने पर 3 मिनट का डांस परफॉर्मेंस दिया था, लेकिन क्या आप जानते हैं गोविंदा ने इस गाने को 9 घंटे में शूट किया था।
Yashbharat
डांसिंग अंकल रातों रात इस कदर फेमस हो गए कि सुनने में आ रहा है कि उन्हें बॉलिवुड से ऑफर भी मिलने लगे हैं। उनका किलर डांस विडियो कुछ इस कदर वायरल हुआ कि आम पब्लिक के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी उनकी तारीफ करते नजर आए। अनुष्का शेट्टी, अर्जुन कपूर, सुनील शेट्टी, खुद गोविन्दा जैसे बॉलिवुड स्टार्स उनके डांस के कायल हो गए हैं और उनके मूव्स व कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे। अब कहा जा रहा है कि प्रफेसर संजीव को बॉलिवुड से ऑफर मिल रहे हैं और इसके लिए वह मुंबई पहुंच चुके हैं।
Yashbharat
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में संजीव ने कहा कि वह मुंबई में सुनील शेट्टी के घर पर मीटिंग में व्यस्त हैं।उन्होंने कहा, ‘यह वाकई हैरतअंगेज है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेरी सफलता पर मेसेज भेजा। मुझे विदिशा नगर निगम ने अपना ब्रैंड ऐंबैसडर बना लिया और बॉलीवुड स्टार्स की ओर से भी खूब तारीफें मिल रही हैं।’

Leave a Reply

Back to top button