Site icon Yashbharat.com

राज्‍यसभा की 19 सीटों के लिए मतदान आज, गुजरात, मप्र और राजस्थान में BJP-Congress में कड़ा मुकाबला

images 24

Rajya Sabha Election: देश के 8 राज्यों में राज्य सभा की 19 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। इनमें से गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबला होगा। कोरोना के संक्रमण के चलते 18 सीटों पर चुनाव रह गया था। बाद में चुनाव आयोग ने कर्नाटक की चार सीटों, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक सीट पर चुनाव की घोषणा की। जिन 19 सीटों के लिए मतदान होना है, उनमें से चार-चार आंध्रप्रदेश और गुजरात, तीन मध्य प्रदेश और राजस्थान, दो सीटें झारखंड से और एक-एक सीट मणिपुर, मिजोरम और मेघालय से है।

मणिपुर में चुनाव बना रोचक

मणिपुर में चार सत्तारूढ़ गठबंधन के नौ विधायकों के इस्तीफे के बाद एन बिरेन सिंह सरकार के खिलाफ विपक्षी दल कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग ने चुनाव को और रोचक बना दिया है। यहां भाजपा ने लेसिम्बा सानाजाओबा को खड़ा किया है जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार टी. मंगी बाबू हैं।

Exit mobile version