राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का बड़ा बयान, असंतोष को दूर करे कांग्रेस, सरकार सुरक्षित
जबलपुर । bjp के Operation Lotus in MP ऑपेरशन लोटस पर राज्यसभा सांसद विवेक तनखा का बड़ा बयान आया है। तनखा ने कहा कि कांग्रेस को पहले से इसकी जानकारी थी उन्होंने कहा कि BJP सरकार को गिराने की हर संभव कोशिश करेगी।
कांग्रेस अपने लोगो को समझाए और वापस लाये
कांग्रेस का कोई विधायक BJP में जाने का नही की इक्छा नहीं रखता असंतोष के कारण ऐसा हो रहा , समय आ गया है असंतोष दूर करने का । कांग्रेस की जड़ प्रदेश में मजबूत है।
श्री तन्खा ने मिशन लोटस राज्यसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए भाजपाई हथकंडा बताया
हॉर्स ट्रेडिंग का वीडियो सामने आने पर श्री तन्खा ने कहा कि इस पर प्रदेश सरकार को दर्ज करनी चाहिए FIR उन्होंने इस मामले में बेबाकी से कहा कि अगर प्रदेश अध्य्क्ष अलग से रहते तो शायद ऐसे हालात नहीं बनते हमारे पास कोई ऐसा व्यक्ति नही जो PCC दफ्तर में लगातार बैठे और संपर्क करे। उन्होंने संकेत दिया कि AICC आज बड़े कदम उठा सकती है।

