नई दिल्ली। राज्यसभा उपसभापति चुनाव में सियासी शह-मात का दांव बेहद दिलचस्प हो गया है। राजग उम्मीदवार हरिवंश का पलड़ा भारी होने के संकेतों के बीच गैर कांग्रेसी विपक्षी दलों ने मुकाबले में अपने चेहरे को दांव पर लगाने से कदम खींच लिए हैं। हालांकि विपक्षी एकजुटता को बचाए रखने की रणनीति के तहत विपक्षी कुनबे के सभी दलों ने उपसभापति पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला किया है।
बदली सियासी परिस्थितियों में कांग्रेस अपने सांसद बीके हरिप्रसाद और मनोनीत सदस्य वरिष्ठ वकील केटीएस तुलसी को उम्मीदवार बनाने पर गौर कर रही है। उपसभापति पद की उम्मीदवारी तय करने के लिए विपक्षी खेमे के दलों की कांग्रेस की अगुआई में मंगलवार दिन भर बैठकों के तीन दौर हुए।
सुबह की पहली बैठक में राकांपा की वंदना चव्हाण को उम्मीदवार बनाने पर सहमति बन गई। बसपा के सतीश मिश्र और टीएमसी के डेरेक ओब्रायन ने प्रस्ताव व अनुमोदन भी कर दिया। राजग से खफा शिवसेना को मराठी मानुष के नाम पर तोड़ने की रणनीति के तहत वंदना की उम्मीदवारी को विपक्षी खेमा दमदार आंक रहा था। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा करने से पहले सरकार की रणनीति का आकलन करने का निर्णय हुआ।
नीतीश कुमार भी सक्रिय
हरिवंश की जीत का आधार तैयार करने के लिए केंद्र की राजग सरकार के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी फोन पर सक्रियता बढ़ा दी। उन्होंने बीजद प्रमुख ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात कर हरिवंश के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने टीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव को भी फोन किया।
अन्नाद्रमुक पहले से ही सरकार का साथ देने को तैयार है तो वाईएसआर कांग्रेस भी राजग के खिलाफ नहीं। राजग व नीतीश के इस सियासी ऑपरेशन को देखते हुए विपक्षी खेमे में शामिल दलों ने राजनीतिक वजहों से अपने चेहरे को चुनाव लड़ाने से मना कर दिया।
राकांपा पीछे हट गई
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और अहमद पटेल के साथ विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक में शाम छह बजे राकांपा ने साफ कर दिया कि वह वंदना चव्हाण को उम्मीदवार बनाने के लिए तैयार नहीं है। द्रमुक के त्रिची शिवा पहले ही दावेदारी से हट गए थे।
-
ऑटो की किस्त नहीं चुका पाने पर बैंक में चोरी का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने दबोचा -
मोटवानी फार्म हाउस में गणेश पर्व की धूम, हवन पूजन और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, विशेष आकर्षण का केंद्र बनी गौरी नंदन श्री गणेश के विभिन्न स्वरूपों की 101 गणेश प्रतिमाएं -
नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण कल, कलेक्ट्रेट सभागार में लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ -
9-10 अक्टूबर को माधवनगर में होगा हरेमाधव वर्सी महोत्सव देशभर से हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, शोभायात्रा, सत्संग-कीर्तन व भंडारे का आयोजन -
कन्या महाविद्यालय में मेरे सपनों का भारत’ पर पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता आयोजित महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के संदेश को छात्राओं ने रचनात्मक अंदाज में किया प्रस्तुत -
नगर निगम आयुक्त की लग्जरी कार जाम में न फंसे इसलिए केवल कचहरी चौक और उसके आसपास ड्यूटी बजा रहा नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता, फुटपाथ पर सब्जी करने वाले गरीब कारोबारियों को कर रहा परेशान -
जादू का सूट’ ने हास्य-व्यंग्य के जरिए छोड़ी प्रभावी छाप संप्रेषणा नाट्य मंच की प्रस्तुति में सत्ता, चापलूसी और अंधानुकरण पर किया व्यंग्य -
सागर सांसद लता वानखेड़े ने सागर एवं आस-पास के क्षेत्र में रेलवे के विकास को गति देने के उद्देश्य से महाप्रबंधक के साथ की समीक्षा बैठक -
प्रियंका अनिल गुप्ता बनीं खरे केशरवानी समाज की महिला प्रादेशिक अध्यक्ष,समाजजनों ने दी बधाई, प्रदेश में सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद -
जलकर राहत योजना के क्रियान्वयन एवं बकाया वसूली की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त सख्त,चलाए घर-घर दस्तक अभियान,शिविरों को करें सक्रिय: निगमायुक्त -
स्वच्छता एवं सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर निगम की सख्ती,गंदगी फैलाने एवं सार्वजनिक स्थान पर बिल्डिंग मटेरियल रखने वालों पर लगाया 5,100 रुपये का जुर्माना -
सार्वजनिक मार्ग घेरकर अनधिकृत रूप से व्यवसाय करने वाले 7 दूकानदार पर निगम की कार्यवाही,दो व्यवसायियों पर 4 हजार रूपये का जुर्माना, पांच दुकानदारों की सामग्री जब्त, दी गई सख्त चेतावनी -
रविवार को भी खुलेंगे बैंक: 3 दिवसीय हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर को सरकारी बैंक शाखाओं में होगा कामकाज -
किराना व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई पेमेंट डे’ प्रस्तावित MDR व्यवस्था के विरोध में किया प्रदर्शन, व्यापारियों ने जताई चिंता -
गणेश चतुर्थी के अवसर पर सनशाइन एकेडमी में गूंजा “गणपति बप्पा मोरया” -
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे कटनी को 3 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का 25 सितंबर को भोपाल से होगा शुभारंभ -
शा.उ.मा.वि. वेंकटवार्ड में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित -
पूर्वोत्तर में बीजेपी का बड़ा धमाका: मेघालय में क्षेत्रीय दल UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, बदला सियासी गणित -
मीराबाई चानू एशियन गेम्स 2026: 49kg वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल, जानिए क्यों खास है यह जीत -
5 किमी के 1500 रुपए वसूले, धमकाकर सवारियों को रास्ते में उतारा,मुड़वारा स्टेशन से ऑटो में बैठाया, रपटा पेट्रोल पंप के पास चालक ने की जबरन वसूली
