कटनी। राज्यमन्त्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने आज माधवनगर में बाबा माधव शाह दरबार पहुंच कर बाबा ईश्वरशाह जी से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर विधायक संदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, वरिष्ठ समाजसेवी गंगाराम कटारिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उवस्थित थे।

यहां आगामी 9 एवं 10 अक्टूबर को विश्व प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन बरसी मेला आयोजित होगा। वर्षों से चली आ रही इस परम्परा को इस वर्ष भी पूर्ण श्रद्धा आस्था के साथ पूर्ण करने राज्यमन्त्री संजय पाठक ने दरबार मे बाबा श्री ईश्वरशाह जी के सानिध्य में बरसी मेला समिति एवं प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। राज्यमन्त्री श्री पाठक ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भव्यता के साथ मेला आयोजित होगा। सरकारी स्तर पर तमाम व्यवस्थाएं की जाएंगी। गौरतलब है कि बरसी मेले में भारत के विभिन्न प्रान्तों के अलावा दूसरे देशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का यहां मेला लगता है।








