Site icon Yashbharat.com

राजभवन के कर्मचारी का बेटा कोरोना पॉजिटिव मिला

भोपाल. मध्य प्रदेश में सोमवार कोरोना संक्रमण के 73 मामले आए। इनमें से भोपाल में 32, ग्वालियर-चंबल संभाग में 18, बुरहानपुर में 10, सागर में 7, उमरिया में 3, नीमच में 2, जबकि शहडोल में 1 केस मिला। भोपाल में राजभवन के कैम्पस में रहने वाले कर्मचारी के बेटे की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। राजधानी में सेना के ईएमई सेंटर से भी एक पॉजिटिव मिला है। उधर, चिरायु अस्पताल से सुबह 14 मरीजों की छुट्‌टी की गई।

इधर, राज्य में लॉकडाउन के बीच ईद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाई जा रही है। काजियों की अपील के बाद रोजेदारों ने सुबह 6 से 7 बजे के बीच ईद की नमाज घरों में अदा की। ईदगाहों और मस्जिदों में 4 से 5 लोगों ने परंपरा निभाई। नमाज के बाद कोरोना महामारी से बचाने और देश में अमन-भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। लोग लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करें, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। लाउडस्पीकर के जरिए घरों में रहने और परिवार के साथ ईद मनाने अपील की गई। प्रदेश में कहीं से भी लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला सामने नहीं आया।

Exit mobile version