jabalpurLatestमध्यप्रदेशमहाकौशल की खबरें

ऐतिहासिक स्वागत से अभिभूत राकेश सिंह बोले- 2018 का चुनाव चुनौती नहीं अवसर

जबलपुर। जबलपुर पहुंचे भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का ऐतिहासिक स्वागत हुआ भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह ने 2018 के विधानसभा चुनाव को चुनौती नहीं, अवसर बताया।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शहर पहुंचे सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर विधानसभा चुनाव एक अवसर है। जिसमें भारी बहुमत के साथ पार्टी प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में काम का आधार कार्यकर्ता हैं। यहीं पार्टी की ताकत भी हैं। कार्यकर्ता की ताकत के दम पर ही पार्टी जीतेगी। इसके बाद 2019 में भी लोकसभा चुनाव में पार्टी मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में लौटेगी। राकेश सिंह ने मदन महल स्टेशन के बाहर पत्रकारों से चर्चा की।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply