मध्यप्रदेश

रंगेहाथों पकडने पत्नि ने लगवाए खूफिया कैमरे,पति ने किया ऐसा हाल

 इंदौर। निजी कॉलेज की महिला प्रोफेसर ने कारोबारी पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि उसकी अनुपस्थिति में पति प्रेमिका को घर बुलाता है। दोनों को पकड़ने के लिए खुफिया कैमरे लगवाए लेकिन पासवर्ड डालकर ब्लॉक कर दिए। विरोध करने पर पति मारपीट करने लगा।

जॉय बिल्डर्स कॉलोनी निवासी महिला मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम जनसुनाई में पहुंची और पति संजय अग्रवाल पर कार्रवाई की मांग की। उसने एसपी (मुख्यालय) मो. यूसुफ कुरैशी से कहा कि संजय छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता है। उसे दो बार थाने में बंद भी करवा चुकी है।

छूटकर फिर धमकाना शुरू कर देता है। एक बार तो उसने हाथ-पैर भी तोड़ दिए थे। उसके अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं। छिपकर बातें करता है और फोन नंबर डिलिट कर देता है। रंगे हाथ पकड़ने के लिए घर में कैमरे लगवाए लेकिन संजय ने पासवर्ड डालकर ब्लॉक कर दिए। महिला ने कैमरे अनलॉक करवाकर रिकॉर्डिंग देखने की मांग की है। एसपी ने तुकोगंज पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Back to top button