Friday, May 15, 2026
Latest:
उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

योगी सरकार का आदेश- मदरसों में पढ़ाई जाए NCERT की किताबें, स्वामी बोले, मानो आदेश या बंद कर दिए जाओगे

शिक्षा में सुधार लाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में एनसीआरटी की किताबें लागू करने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा द्वारा दी गई है। दिनेश शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा मदरसा बोर्ड मदरसों में एनसीआरटी सिलेब्स लागू करने की योजना बना रहा है। मदरसों में अब उच्च स्तर पर गणित और साइंस को अनिवार्य किया जाएगा। आधुनिक विषयों के साथ स्कूलों के साथ बराबरी करने की मदरसा तैयारी कर रहा है। इससे पहली आई एक टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार द्वारा मदरसों के पाठ्यक्रम में सुधार लाने के लिए 40 सदस्यों की एक कमिटी का गठन किया गया था।

रिपोर्ट में कहा गया था कि सरकार मदरसों में एक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, साइंस और समाजिक विज्ञान जैसे विषयों को लागू करने पर विचार किया जा रहा था। अब योगी सरकार द्वारा जारी किए इस आदेश का सूबे के 16 हजार मदरसों पर प्रभाव पड़ेगा। 40 सदस्यों की इस कमिटी में एनसीआरटी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, लखनऊ यूनिवर्सिटी के एक-एक सदस्य शामिल हैं। इनके अलावा अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के ख्वाजा मोइनूद्दीन चिस्ती उर्दू के कई सदस्य शामिल हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply