Wednesday, May 27, 2026
Latest:
Latest

Live: योगी के गढ़ में अखिलेश की सेंध! गोरखपुर में सपा ने बनाई बढ़त

लखनऊ। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ मानी जाने वाली गोरखपुर सीट से सपा उम्मीदवार ने 1521 वोटों बढ़त की बना ली है. यहां सपा उम्मीदवार प्रवीन निषाद को 44,977 वोट मिले हैं, वहीं बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ला को अब तक 43,456 वोट हासिल हुए.

बिहार की जहानाबाद सीट पर 10 राउंड की गिनती के बाद आरजेडी के सुदय यादव करीब 15 हजार वोट से आगे चल रहे हैं.

बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर दूसरा राउंड की गिनती पूरी होने के बाद BJP के प्रदीप सिंह अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी आरजेडी उम्मीदवार सरफराज़ आलम के मुकाबले 8979 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां प्रदीप सिंह को 1,13,169 वोट, वहीं सरफारज आलम को 1,04190 वोट मिले हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply