Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Politicsyashbharat

ये हैं देश की सबसे कम आय वाली विधायक, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

वेब डेस्क। देश में सबसे कम कमाई करने वाले विधायकों की सूची में छत्तीसगढ़ की केराबाई मनहर का नाम है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) ने देशभर के विधायकों के आय की समीक्षा की। इसमें छठवें पायदान पर सारंगढ़ विधायक केराबाई मनहर है। एडीआर ने 3145 विधायकों की आय की समीक्षा की। खास बात यह है कि समाज और संगठन की राजनीति कर रही केराबाई को भाजपा ने पहली बार टिकट दिया और उन्होंने दिग्गज कांग्रेसी नेता पद्मा मनहर को 15 हजार से ज्यादा वोट से हराया।

केराबाई का परिवार बेहद सामान्य है। विधायक के रूप में मिलने वाली तनख्वाह ही उनकी आय का साधन है। उनकी कुल वार्षिक आय पांच लाख 40 हजार रुपए हैं। केराबाई की वार्षिक आय राष्ट्रीय स्तर के औसत आय से भी कम है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, विधायकों की औसत वार्षिक आय 24 लाख रुपए है। इसमें पुरुष विधायक की औसत आय 25 लाख और महिला विधायक की औसत आय 10 लाख है। एडीआर ने छत्तीसगढ़ के 63 विधायकों की आय की समीक्षा की। इसमें औसत आय 5 लाख 37 हजार रुपए है।

पति शिक्षक से रिटायर, थोड़ी खेती-किसानी

केराबाई ने बताया कि उनके परिवार में आय के साधन सीमित हैं। पति शिक्षक पद से रिटायर हुए हैं। गांव में थोड़ी से खेती है, जिससे आय नाममात्र की होती है। इसके अलावा कुछ मवेशी हैं। सारंगढ़ के ग्राम टेंगनापाली में परिवार के सदस्य रहते हैं। केराबाई ने बताया कि समाज के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास किया। स्वास्थ्य सुविधा की कमी के कारण लोगों को परेशानी होती थी, इसलिए 100 बिस्तर का अस्पताल स्वीकृत कराया। गर्ल्स हास्टल और डिग्री कालेज खुलवाने में सफलता मिली।

सबसे कम आय वाले विधायक

विधायक राज्य विधानसभा क्षेत्र

बी यामिनी बाला आंध्रप्रदेश सिंगानमाला

उमादेवी खादिक मध्यप्रदेश हाटा

उपेंद्र उत्तर प्रदेश फेफना

नरेंद्र कुमार राजस्थान मांडवा

सीटी रवि कर्नाटक चिकमंगलूर

केराबाई मनहर छत्तीगढ़ सारंगढ़

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply