Entertainmentमनोरंजन

‘ये रिश्ता क्या…’ में एक साथ कमबैक करेंगे ये 4 कलाकार

टेलीविजन डेस्‍क। टीवी सीरियल ‘ये ये रिश्ता क्या कहलाता है’ छोटे पर्दे के सुपरहिट सीरियल्स में से एक है। यह सीरियल टीआरपी लिस्ट में हमेशा धमाका मचाता आया है लेकिन लेटेस्ट ट्रैक के 45 वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इस सीरियल को नौवां स्थान मिला। सीरियल की खराब टीआरपी के चलते अब मेकर्स ने कहानी में थोड़ा सा ट्विस्ट लाने का फैसला लिया है।

दरअसल, आने वाले दिनों में पूरा गोयनका और सिंघानिया परिवार मिलकर दीवाली का जश्न मनाएगा और खास बात यह है कि इस जश्न में शिरकत करने के लिए एक दो नहीं बल्कि कुल 4 स्टार्स का कमबैक होने वाला है। कुछ देर पहले ही स्टार प्लस नेइस सीरियल का नया प्रोमो लॉन्च किया गया, जिसमें कार्तिक और नायरा घरवालों के साथ मिलकर दीवाली मना रहे हैं और इसी जश्न में गायत्री (गायु) की एंट्री होती है, जिसे देखकर नायरा और कार्तिक हैरान हो जाते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply