यूनियन कार्बाइड कैंपस में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 10 गाड़ियां

train fire 10 01 2018 m

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना है. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के पास रखे प्लास्टिक ड्रम में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई.

जानकारी के अनुसार, छोला रोड स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में एक ड्रम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भीषण थी कि आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियों ने मोर्चा संभाल लिया है. आग बुझाने का कोशिश जारी है.

यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के पास लगी आग की जानकारी पुलिस को मिली. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है, उसके आस-पास असमाजिक तत्वों को जमावड़ा लगा रहता है. हालांकि पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है.

इसे भी पढ़ें-  कटनी ब्लड बैंक में रक्त की कमी कटनी ब्लड डोनर सोसायटी ने कि रक्तदाताओं से आगे आने की अपील,बच्चों और गर्भवती महिलाओं को हो रही परेशानी, रक्तमित्रों से सक्रिय सहयोग का आग्रह Yashbharat